कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह आज:सीएम नायब सैनी होंगे शामिल; पूरे प्रदेश से आएंगे समाज के लोग

कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह आज:सीएम नायब सैनी होंगे शामिल; पूरे प्रदेश से आएंगे समाज के लोग

कुरुक्षेत्र के लाडवा में आज महर्षि कश्यप जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। कश्यप जयंती में प्रदेश भर से समाज के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदेश के हर जिले से लोग कार्यक्रम में आएंगे। लोगों के आने-जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। प्राइवेट व्हीकल से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम में विधायक और अन्य मंत्री भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी जोश है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीएम का लाडवा में 2 दिन के अंदर दूसरा दौरा सीएम नायब सिंह सैनी का अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा में 2 दिन के अंदर यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 22 मई को सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सड़क के रास्ते लाडवा जाएंगे। रात में सीएम ने कुरुक्षेत्र में ही स्टे किया। सीएम करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंच जाएंगे। कुरुक्षेत्र के लाडवा में आज महर्षि कश्यप जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। कश्यप जयंती में प्रदेश भर से समाज के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदेश के हर जिले से लोग कार्यक्रम में आएंगे। लोगों के आने-जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। प्राइवेट व्हीकल से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम में विधायक और अन्य मंत्री भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी जोश है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीएम का लाडवा में 2 दिन के अंदर दूसरा दौरा सीएम नायब सिंह सैनी का अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा में 2 दिन के अंदर यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 22 मई को सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सड़क के रास्ते लाडवा जाएंगे। रात में सीएम ने कुरुक्षेत्र में ही स्टे किया। सीएम करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंच जाएंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर