हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में एक युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी अमन को 20 साल की कठोर कैद और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 24 फरवरी 2022 का है। पीड़िता के दादा ने लाडवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाल कल्याण समिति में कराई काउंसलिंग उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पोती करनाल अस्पताल से लापता हो गई। उन्हें शक था कि अमन नाम का युवक उनकी पोती को बहला-फुसलाकर ले गया है। महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच में नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। उसके बयान दर्ज किए गए और बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग भी कराई गई। जुर्माना न भरने पर काटनी होगी अतिरिक्त सजा पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 18 फरवरी 2025 को अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायाधीश की कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगर दोषी जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे 12 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में एक युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी अमन को 20 साल की कठोर कैद और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 24 फरवरी 2022 का है। पीड़िता के दादा ने लाडवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाल कल्याण समिति में कराई काउंसलिंग उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पोती करनाल अस्पताल से लापता हो गई। उन्हें शक था कि अमन नाम का युवक उनकी पोती को बहला-फुसलाकर ले गया है। महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच में नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। उसके बयान दर्ज किए गए और बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग भी कराई गई। जुर्माना न भरने पर काटनी होगी अतिरिक्त सजा पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 18 फरवरी 2025 को अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायाधीश की कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगर दोषी जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे 12 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
