पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज मुल्लांपुर पहुंचे। कांग्रेस ने आज मुल्लांपुर नगर कौंसिल में अपना प्रधान बना लिया है। जसविंदर सिंह हैप्पी को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं विमला रानी को उप-प्रधान बनाया गया। राजा वड़िंग की आज डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के साथ आप छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद अमनदीप पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने पर भी खूब बहसबाजी हुई। चुनाव से पहले अमनदीप पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की एक शिकायत मुल्लांपुर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने चुनाव से पहले अमनदीप पर मामला दर्ज कर दिया। अमनदीप पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। 1 दिन पहले अमनदीप पर पर्चा करने सियासी दबाव की निशानी जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अमनदीप पर चुनाव से एक दिन पहले पुलिस ने फर्जी पर्चा दर्ज किया है जो कि सियासी दबाव की निशानी है। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि वह पुलिस की हर बात को मानते है। लेकिन चुनाव से एक रात पहले ही मामले की पूरी जांच कैसे हो गई और तुरंत मामला भी दर्ज हो गया। राजा वड़िंग ने कहा कि वह डीएसपी खोसा की खुद जिम्मेवारी लेते रहे है कि वह किसी के साथ धक्केशाही या गलत पर्चा दर्ज नहीं कर सकते लेकिन आज उन्हें ठेस पहुंची है। वड़िंग ने कहा कि आज पुलिस के अधिकारी और IPS अधिकारियों ने भी सरकार के आगे समर्पण किया हुआ है। वड़िंग ने कहा कि लोगों ने बदलाव को वोट दी थी। लोगों को को उम्मीद थी कि शायद ये सरकार अकाली या कांग्रेस से अलग हो लेकिन इन्होंने तो सबसे अधिक धक्का किया। कांग्रेस की सरकार आने पर गलत पर्चे दर्ज करने वाले अधिकारियों को डिसमिस वड़िंग ने कहा कि 2027 में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो कम से कम 10 SP डिसमिस, 15 से 20 DSP डिसमित और 25 से 30 SHO पर मामले दर्ज कर हथकड़ी लगाकर अंदर करेंगे। ऐसे कानून विधान सभा में बनाएंगे कि यदि किसी पर गलत पर्चा दिया और व्यक्ति अदालत से बरी हो गया तो उस जांच अधिकारी और SHO की 5 साल की नौकरी काट कर और 10 हजार रुपए वेतन की कटौती होगी। पुलिस के कानून में संशोधन करने की जरूरत है। उधर,डीएसपी खोसा ने कहा कि अमनदीप के पास विदेश भेजने का कोई लाइसेंस नहीं है। अमनदीप के केस का नगर कौंसिल चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज मुल्लांपुर पहुंचे। कांग्रेस ने आज मुल्लांपुर नगर कौंसिल में अपना प्रधान बना लिया है। जसविंदर सिंह हैप्पी को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं विमला रानी को उप-प्रधान बनाया गया। राजा वड़िंग की आज डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के साथ आप छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद अमनदीप पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने पर भी खूब बहसबाजी हुई। चुनाव से पहले अमनदीप पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की एक शिकायत मुल्लांपुर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने चुनाव से पहले अमनदीप पर मामला दर्ज कर दिया। अमनदीप पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। 1 दिन पहले अमनदीप पर पर्चा करने सियासी दबाव की निशानी जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अमनदीप पर चुनाव से एक दिन पहले पुलिस ने फर्जी पर्चा दर्ज किया है जो कि सियासी दबाव की निशानी है। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि वह पुलिस की हर बात को मानते है। लेकिन चुनाव से एक रात पहले ही मामले की पूरी जांच कैसे हो गई और तुरंत मामला भी दर्ज हो गया। राजा वड़िंग ने कहा कि वह डीएसपी खोसा की खुद जिम्मेवारी लेते रहे है कि वह किसी के साथ धक्केशाही या गलत पर्चा दर्ज नहीं कर सकते लेकिन आज उन्हें ठेस पहुंची है। वड़िंग ने कहा कि आज पुलिस के अधिकारी और IPS अधिकारियों ने भी सरकार के आगे समर्पण किया हुआ है। वड़िंग ने कहा कि लोगों ने बदलाव को वोट दी थी। लोगों को को उम्मीद थी कि शायद ये सरकार अकाली या कांग्रेस से अलग हो लेकिन इन्होंने तो सबसे अधिक धक्का किया। कांग्रेस की सरकार आने पर गलत पर्चे दर्ज करने वाले अधिकारियों को डिसमिस वड़िंग ने कहा कि 2027 में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो कम से कम 10 SP डिसमिस, 15 से 20 DSP डिसमित और 25 से 30 SHO पर मामले दर्ज कर हथकड़ी लगाकर अंदर करेंगे। ऐसे कानून विधान सभा में बनाएंगे कि यदि किसी पर गलत पर्चा दिया और व्यक्ति अदालत से बरी हो गया तो उस जांच अधिकारी और SHO की 5 साल की नौकरी काट कर और 10 हजार रुपए वेतन की कटौती होगी। पुलिस के कानून में संशोधन करने की जरूरत है। उधर,डीएसपी खोसा ने कहा कि अमनदीप के पास विदेश भेजने का कोई लाइसेंस नहीं है। अमनदीप के केस का नगर कौंसिल चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। पंजाब | दैनिक भास्कर
