हिमाचल के कुल्लू में बंजार सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार की जनता के नाम खुला पत्र जारी कर प्रदेश की सुक्खू सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बंजार में एक भी नया काम नहीं किया है। सरकार ने जो 6 काम गिनाए हैं, उनमें 4 काम भाजपा सरकार के समय मे स्वीकृत हुए थे। दो पुल बनाने के लिए एनएचपीसी ने पैसे जमा करवाए। सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया। कुल्लू में प्रेसवार्ता के दौरान बंजार सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल 2 साल से अधिक हो गया है। दो सालों में बंजार में विकास कार्यों को जायजा लिया और हाल ही में शीतकालीन सत्र में प्रश्न पूछा कि बंजार में कितने नए कार्य शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं। सरकार ने जवाब में 6 काम गिनाएं। यह बात मैं नहीं प्रदेश की सरकार कह रही है। बंजार को बदहाल करने का आरोप भाजपा विधायक ने कहा कि, सुक्खू सरकार ने एक भी काम बंजार विधानसभा क्षेत्र में नहीं किया है। 2 सालों में बंजार को बदहाल कर दिया है। काम के बजाय सड़क किनारे से मलबा उठाने का 14 करोड़ का घोटाला और जंगल मे पेड़ काटने के घोटाले किए, लेकिन सरकार जांच नहीं कर रही है। बंजार में 20 कार्य किए बंद उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने बंजार के 20 कार्यों को बंद किया है। नए काम कोई हो नहीं रहे है। नए काम केवल हरोली देहरा और नादौन में हो रहे हैं, बाकी प्रदेश का बुरा हाल है। भाजपा सरकार के समय बंजार बाईपास का काम 17 किलोमीटर तक कर दिया था सत्ता में आते वर्तमान सरकार ने काम बंद किया। कांग्रेस नेता करें जनता की पैरवी आरोप लगाते हुए सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज में बस अड्डा, मिनी सचिवालय, इंडोर स्टेडियम के कार्य भी बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता की पैरवी करना सीखें। अधिकारियों की चापलूसी कर उनके एजेंट न बने। जो खुला पत्र जारी किया है वह बंजार की जनता के घर घर पहुंचाया जाएगा। हिमाचल के कुल्लू में बंजार सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार की जनता के नाम खुला पत्र जारी कर प्रदेश की सुक्खू सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बंजार में एक भी नया काम नहीं किया है। सरकार ने जो 6 काम गिनाए हैं, उनमें 4 काम भाजपा सरकार के समय मे स्वीकृत हुए थे। दो पुल बनाने के लिए एनएचपीसी ने पैसे जमा करवाए। सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया। कुल्लू में प्रेसवार्ता के दौरान बंजार सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल 2 साल से अधिक हो गया है। दो सालों में बंजार में विकास कार्यों को जायजा लिया और हाल ही में शीतकालीन सत्र में प्रश्न पूछा कि बंजार में कितने नए कार्य शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं। सरकार ने जवाब में 6 काम गिनाएं। यह बात मैं नहीं प्रदेश की सरकार कह रही है। बंजार को बदहाल करने का आरोप भाजपा विधायक ने कहा कि, सुक्खू सरकार ने एक भी काम बंजार विधानसभा क्षेत्र में नहीं किया है। 2 सालों में बंजार को बदहाल कर दिया है। काम के बजाय सड़क किनारे से मलबा उठाने का 14 करोड़ का घोटाला और जंगल मे पेड़ काटने के घोटाले किए, लेकिन सरकार जांच नहीं कर रही है। बंजार में 20 कार्य किए बंद उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने बंजार के 20 कार्यों को बंद किया है। नए काम कोई हो नहीं रहे है। नए काम केवल हरोली देहरा और नादौन में हो रहे हैं, बाकी प्रदेश का बुरा हाल है। भाजपा सरकार के समय बंजार बाईपास का काम 17 किलोमीटर तक कर दिया था सत्ता में आते वर्तमान सरकार ने काम बंद किया। कांग्रेस नेता करें जनता की पैरवी आरोप लगाते हुए सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज में बस अड्डा, मिनी सचिवालय, इंडोर स्टेडियम के कार्य भी बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता की पैरवी करना सीखें। अधिकारियों की चापलूसी कर उनके एजेंट न बने। जो खुला पत्र जारी किया है वह बंजार की जनता के घर घर पहुंचाया जाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल में पैरा ग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का रोमांच:आज 73 पायलट भरेंगे उड़ान; अब तक अमेरिका के ऑस्टिन कॉकस और पौलेंड की जोना कोक आगे
हिमाचल में पैरा ग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का रोमांच:आज 73 पायलट भरेंगे उड़ान; अब तक अमेरिका के ऑस्टिन कॉकस और पौलेंड की जोना कोक आगे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बीड़ बिलिंग घाटी में आज 73 पैराग्लाइडर उड़ान भरेंगे। एक पायलट चोटिल होने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गया हैं। पुरुष वर्ग में अमेरिका के ऑस्टिन कॉकस अब तक 1496 अंक के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। वहीं कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर 1410 अंकों के साथ दूसरे स्थान तथा पौलेंड के डोमिनिक कैपिका 1408 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। महिला वर्ग में पौलेंड की जोना कोक 1202 अंक लेकर पहले स्थान, ब्राजील की मरीना ओएलएक्सइना 649 अंक लेकर दूसरे स्थान और ऑस्ट्रिया की पोलिना पिर्च 567 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन प्रवक्ता ने अंकित सूद ने बताया कि बीते कल प्रतिभागियों को 65 किलोमीटर तक उड़ान भरने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे सभी ने सुरक्षित लैंडिंग कर पूरा किया। आज फिर से पैराग्लाइडर को उड़ान भरने का टारगेट दिया जाएगा। बता दें कि बीते 2 नवंबर को बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। इसमें अमेरिका, फ्रांस, पौलेंड, बेल्जियम, भारत सहित 32 देशों के पायलट भाग ले रहे हैं। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि बिलिंग घाटी में प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लैंडिंग स्थल और टेक ऑफ पॉइंट के साथ-साथ चार स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। संगठन के वालंटियर किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ओवरऑल विजेता को 333 यूरो नगद कैश: अनुराग अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रोजाना टास्क दिए जा रहे है। प्रथम स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 2222 यूरो, दूसरे स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 1777 यूरो, तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 1111 यूरो नगद इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरे नंबर पर रहने वाले को 2222 यूरो, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2777 यूरो तथा प्रथम स्थान पर रहने वाले ओवरऑल विजेता को 3333 यूरो मिलेगा। 9 रेस्क्यू टीमों का गठन पैराग्लाइडर की सुरक्षा के दृष्टिगत 9 रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया है जबकि रिट्रीवल के लिए 5 टीमें इवेंट के दौरान चौपर और एम्बुलेंस सेवा के साथ बीड़-बिलिंग घाटी में तैनात रहेंगी, जो कि पैराग्लाइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 2600 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भर रहे पायलट बिलिंग की टेक आफ साइट समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि लैंडिंग साइट बीड़ (क्योर) समुद्र तल से 2080 मीटर की ऊंचाई पर है। कैसे पहुंचे बीड़? हवाई मार्ग से बीड़ पहुंचने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट तक हवाई सेवा उपलब्ध है। कांगड़ा एयरपोर्ट से बीड़ 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलमार्ग से आने वाले पर्यटक पठानकोट के चक्की बैंक तक रेल यात्रा कर पहुंच सकते हैं। बैजनाथ से बीड़ की दूरी 11 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त पठानकोट, दिल्ली, चंडीगढ़ से पर्यटक सड़क मार्ग से भी बैजनाथ पहुंच सकते हैं। बैजनाथ से बस या टैक्सी के माध्यम से बीड़ पहुंचा जा सकता है।
हिमाचल में भाजपा ने 15.60 लाख मेंबर बनाए:लक्ष्य से 4 लाख ज्यादा; 2018-19 के मुकाबले दोगुना सदस्य, 4 नवंबर को बुलाई अहम मीटिंग
हिमाचल में भाजपा ने 15.60 लाख मेंबर बनाए:लक्ष्य से 4 लाख ज्यादा; 2018-19 के मुकाबले दोगुना सदस्य, 4 नवंबर को बुलाई अहम मीटिंग दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश में भी रिकॉर्ड सदस्य हो गए हैं। साल 2018-19 के मुकाबले इस बार बीजेपी ने लगभग दोगुणा मेंबर बना लिए हैं। छह साल पहले के संगठनात्मक चुनाव के दौरान राज्य में 8.16 लाख सदस्य बने थे। इस बार इनका आंकड़ा लगभग 15.60 लाख पार कर गया है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि पार्टी ने लोगों द्वारा सदस्य बनने में दिखाई जा रही रुचि को देखते हुए प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता बनने का अभियान 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। जाहिर है कि सदस्यों की संख्या में अभी और इजाफा होगा। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से की थी। 14 लाख लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से ली सदस्यता हिमाचल में 2 महीने तक चले इस अभियान में 14 लाख से ज्यादा लोगों ने 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से पर्ची भरकर बीजेपी की सदस्यता ली है। हालांकि ऑफलाइन वाले सदस्य का डेटा तब कन्फर्म होगा, जब इनका डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा। हिमाचल में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पहला सदस्य बनाकर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की थी। बिहारी की अध्यक्षता में बनाई थी सदस्यता कमेटी प्रदेश में मैंबरशिप कैंपेन की मॉनिटरिंग के लिए भाजपा महामंत्री बिहारी लाल की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान समिति बनाई गई थी। इसमें बिहारी लाल को संयोजक, पायल वैद्य, अमित शर्मा, मुनीष चौहान और राजेश ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है। बिहारी लाल ने बताया कि प्रदेश में 15.60 लाख से ज्यादा लोग पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से ले चुके हैं। इनका आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऑफिशियल टारगेट से लगभग 4 लाख ज्यादा और छह साल पहले के मुकाबले लगभग दोगुना सदस्य बना लिए है। 4 नवंबर को सुंदरनगर में बुलाई मीटिंग इस बीच पार्टी ने 4 नवंबर को मंडी जिला के सुंदरनगर में सक्रिय सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव को लेकर अहम मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के अलावा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी रेखा शर्मा, पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, चुनाव समिति और सक्रिय सदस्यता अभियान के मेंबर भाग लेंगे।
मंडी में दी गई पशुओं की सार्वजनिक बलि:NGO ने सीएम और डीजीपी से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंडी में दी गई पशुओं की सार्वजनिक बलि:NGO ने सीएम और डीजीपी से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला मंडी जिला के गोहर उपमंडल के मुख्य बाज़ार चैलचौक में सार्वजनिक स्थल पर पशु की बलि देने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। एक स्थानीय देवता के स्थापना कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से पशु बलि होने की राइट फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसने आरोप लगाया कि चैलचौक में गुरुवार को सुबह एक देवता की चौक पर स्थापना के दौरान सार्वजनिक रूप में दो पशुओं की बलि (बकरे) दी गई। सुरेश कुमार ने कड़े शब्दों में इस पूरे प्रकरण की नींदा करते हुए बताया कि प्रकरण में गोहर पुलिस के सामने उच्च न्यायालय के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पशु क्रूरता अधिनियम की भी चैलचौक बाजार में धज्जियां उड़ाई गई है। आरोप है कि इस मौके पर सैकड़ों लोग और स्थानीय पाठशाला चैलचौक के सभी बच्चे व अध्यापक भी मौजूद रहे, वे सभी किस के आदेशों से कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि चैलचौक बाजार के चबूतरे पर लगे पुलिस के सरकारी सीसीटीवी कैमरे में पशु बलि क्रूरता कैद हुई है। सुरेश कुमार का आरोप है कि जब पशु बलि दी गई तो वहां पुलिस भी मौजूद थी और पशु बलि के बाद पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी पुलिस, एसपी मंडी और गोहर पुलिस से इस मामले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई थी। जिस पर गोहर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।