केजरीवाल पर बोले कुमार विश्वास:इलाहाबाद का सांसद सपा और कांग्रेस का है; यहां मेरा वायरस नहीं

केजरीवाल पर बोले कुमार विश्वास:इलाहाबाद का सांसद सपा और कांग्रेस का है; यहां मेरा वायरस नहीं

प्रयागराज के होली महोत्सव में कवि कुमार विश्वास पहुंचे। यहां मौजूद 7 हजार लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा- केंद्र में भाजपा और यूपी में भी भाजपा है। लेकिन, इलाहाबाद का सांसद सपा और कांग्रेस का है। मेरा वाला तो वायरस (अरविंद केजरीवाल) ही नहीं है। आगे बैठे ज्यादातर लोग अपनी पत्नी के साथ आए हैं। ताली बजाने से पहले घरवाली की तरफ से देखते हैं, बजाऊं की न बजाऊं। कार्यक्रम में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी सामने बैठी हैं। इस पर कुमार ने कहा-मैं तो राजनीति की दलदल से निकल गया हूं, रीता दीदी आपका दर्द मैं समझ सकता हूं। वहीं, लोगों में कुछ ऐसी दीवानगी दिख रही है कि वह गा रहे हैं- कोई दीवाना कहता है…कोई पागल समझता है। यह आयोजन केपी कॉलेज के ग्राउंड में हो रहा है। 21 मार्च तक चलने वाले आयोजन में शुक्रवार को सिंगर हिमेश रेशमिया आएंगे। इसके लिए खासतौर पर कानपुर से म्युजिक सिस्टम मंगवाए गए हैं। 2 तस्वीरें देखिए प्रयागराज के होली महोत्सव के पल-पल की अपडेट के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए… प्रयागराज के होली महोत्सव में कवि कुमार विश्वास पहुंचे। यहां मौजूद 7 हजार लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा- केंद्र में भाजपा और यूपी में भी भाजपा है। लेकिन, इलाहाबाद का सांसद सपा और कांग्रेस का है। मेरा वाला तो वायरस (अरविंद केजरीवाल) ही नहीं है। आगे बैठे ज्यादातर लोग अपनी पत्नी के साथ आए हैं। ताली बजाने से पहले घरवाली की तरफ से देखते हैं, बजाऊं की न बजाऊं। कार्यक्रम में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी सामने बैठी हैं। इस पर कुमार ने कहा-मैं तो राजनीति की दलदल से निकल गया हूं, रीता दीदी आपका दर्द मैं समझ सकता हूं। वहीं, लोगों में कुछ ऐसी दीवानगी दिख रही है कि वह गा रहे हैं- कोई दीवाना कहता है…कोई पागल समझता है। यह आयोजन केपी कॉलेज के ग्राउंड में हो रहा है। 21 मार्च तक चलने वाले आयोजन में शुक्रवार को सिंगर हिमेश रेशमिया आएंगे। इसके लिए खासतौर पर कानपुर से म्युजिक सिस्टम मंगवाए गए हैं। 2 तस्वीरें देखिए प्रयागराज के होली महोत्सव के पल-पल की अपडेट के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर