पंजाब के लुधियाना में उप-चुनाव हो रहे है। 19 जून को मतदान है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर तंज कसने और निशाना साधने से पीछे नहीं हट रही। केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को गुप्ता बिरादरी के बारे कहे शब्दों पर घेर लिया है। वड़िंग की स्टेटमेंट से पता चला कांग्रेस कितनी है सेकुलर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस भवन में खड़े होकर राजा वड़िंग ने गुप्ता बिरादरी के बारे अपशब्द कहे है। बिट्टू ने कहा कि राजा ने गुप्ता बिरादरी का मजाक बनाया और कहा-गुप्ता कभी रुकता नहीं। हिन्दू समाज का उड़ाया मजाक वड़िंग को महंगा पड़ेगा कांग्रेस पार्टी खुद को सेकुलर पार्टी कहती है लेकिन वड़िंग की इस स्टेटमेंट से पता चल गया है कि कांग्रेस अंदर से कितनी सेकुलर है। बिट्टू ने कहा कि आज अकेला गुप्ता बिरादरी ही नहीं बल्की पूरे हिन्दू समाज का मजाक वड़िंग ने बनाया है। यह मजाक वड़िंग को महंगा पड़ेगा। कांग्रेस को इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बिट्टू ने कहा कि वह पूरी गुप्ता बिरादरी,हिन्दू और सिख समाज से अपील करते है कि वड़िंग की इस स्टेटमेंट का विरोध करे। राजा वड़िंग के मन में जो जहर है वह आज बाहर आ ही गया। वड़िंग ने आज बहुत गलत बात की है। उन्हें बैठकर सोचना चाहिए कि वह किस पार्टी के प्रधान है और किस तरह घिनौना काम कर रहे है। पंजाब के लुधियाना में उप-चुनाव हो रहे है। 19 जून को मतदान है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर तंज कसने और निशाना साधने से पीछे नहीं हट रही। केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को गुप्ता बिरादरी के बारे कहे शब्दों पर घेर लिया है। वड़िंग की स्टेटमेंट से पता चला कांग्रेस कितनी है सेकुलर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस भवन में खड़े होकर राजा वड़िंग ने गुप्ता बिरादरी के बारे अपशब्द कहे है। बिट्टू ने कहा कि राजा ने गुप्ता बिरादरी का मजाक बनाया और कहा-गुप्ता कभी रुकता नहीं। हिन्दू समाज का उड़ाया मजाक वड़िंग को महंगा पड़ेगा कांग्रेस पार्टी खुद को सेकुलर पार्टी कहती है लेकिन वड़िंग की इस स्टेटमेंट से पता चल गया है कि कांग्रेस अंदर से कितनी सेकुलर है। बिट्टू ने कहा कि आज अकेला गुप्ता बिरादरी ही नहीं बल्की पूरे हिन्दू समाज का मजाक वड़िंग ने बनाया है। यह मजाक वड़िंग को महंगा पड़ेगा। कांग्रेस को इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बिट्टू ने कहा कि वह पूरी गुप्ता बिरादरी,हिन्दू और सिख समाज से अपील करते है कि वड़िंग की इस स्टेटमेंट का विरोध करे। राजा वड़िंग के मन में जो जहर है वह आज बाहर आ ही गया। वड़िंग ने आज बहुत गलत बात की है। उन्हें बैठकर सोचना चाहिए कि वह किस पार्टी के प्रधान है और किस तरह घिनौना काम कर रहे है। पंजाब | दैनिक भास्कर
