कैथल की आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। सीएम नायब सैनी ने कोमल रानी को पुरस्कार प्रदान किया है। गांव मांडी सदरां की आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी को प्ले स्कूल में बेहतरीन कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। वह कैथल जिले की इकलौती महिला है, जिनका चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ। शनिवार को पंचकूला के रेड बिशप में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 50 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी बधाई महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने कोमल रानी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोमल रानी एक मेहनती और होनहार आंगनबाड़ी वर्कर हैं। महिला दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देने का बेहतरीन उदाहरण बना। कोमल रानी बनीं प्रेरणा कोमल रानी की इस उपलब्धि पर कैथल जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल कोमल रानी के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। कोमल रानी की इस उपलब्धि ने जिले की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया है। राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कोमल रानी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी, विभाग की महानिदेशक मोनिका मलिक, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और डीपीओ गुरजीत कौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अगर वे पूरी लगन से काम करें तो वे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। 11 साल पहले चयनित कोमल 11 साल पहले आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर चयनित हुई। उसके बाद से लगातार विभाग में कार्य कर रही है। बच्चों का अच्छा पोषण, सर्वांगीण विकास, गुणवत्ता परक शिक्षा और कुपोषण दूर भगाने जैसी योजनाओं पर कार्य करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। कैथल की आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। सीएम नायब सैनी ने कोमल रानी को पुरस्कार प्रदान किया है। गांव मांडी सदरां की आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी को प्ले स्कूल में बेहतरीन कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। वह कैथल जिले की इकलौती महिला है, जिनका चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ। शनिवार को पंचकूला के रेड बिशप में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 50 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी बधाई महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने कोमल रानी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोमल रानी एक मेहनती और होनहार आंगनबाड़ी वर्कर हैं। महिला दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देने का बेहतरीन उदाहरण बना। कोमल रानी बनीं प्रेरणा कोमल रानी की इस उपलब्धि पर कैथल जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल कोमल रानी के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। कोमल रानी की इस उपलब्धि ने जिले की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया है। राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कोमल रानी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी, विभाग की महानिदेशक मोनिका मलिक, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और डीपीओ गुरजीत कौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अगर वे पूरी लगन से काम करें तो वे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। 11 साल पहले चयनित कोमल 11 साल पहले आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर चयनित हुई। उसके बाद से लगातार विभाग में कार्य कर रही है। बच्चों का अच्छा पोषण, सर्वांगीण विकास, गुणवत्ता परक शिक्षा और कुपोषण दूर भगाने जैसी योजनाओं पर कार्य करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
