कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचीं भिवानी:बसंत पंचमी उत्सव में भाग लिया, स्टालों का अवलोकन किया, झूला भी झूला

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचीं भिवानी:बसंत पंचमी उत्सव में भाग लिया, स्टालों का अवलोकन किया, झूला भी झूला

भिवानी के भीम स्टेडियम में आज राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचीं। इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने बसंत पंचमी महोत्सव में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और जानकारी हासिल की। ​​इस दौरान मंत्री ने झूला भी झूला। महोत्सव के मुख्य 3 एजेंडे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शिक्षा एवं महिला स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला विकास निगम की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तीन मुख्य एजेंडे हैं, जिनमें शिक्षित बालिकाएं, महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन शामिल है। डीसी ने किया निरीक्षण शनिवार को भिवानी डीसी महावीर कौशिक ने भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए अन्य विभागों के अधिकारी भी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। भिवानी के भीम स्टेडियम में आज राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचीं। इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने बसंत पंचमी महोत्सव में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और जानकारी हासिल की। ​​इस दौरान मंत्री ने झूला भी झूला। महोत्सव के मुख्य 3 एजेंडे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शिक्षा एवं महिला स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला विकास निगम की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तीन मुख्य एजेंडे हैं, जिनमें शिक्षित बालिकाएं, महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन शामिल है। डीसी ने किया निरीक्षण शनिवार को भिवानी डीसी महावीर कौशिक ने भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए अन्य विभागों के अधिकारी भी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर