पंजाब में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीजीपी साइबर क्राइम के निर्देश पर लुधियाना जिले की खन्ना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों की हुई पहचान जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान दोराहा के गांव चनकोईयां कलां के सिमरन पाल सिंह और गुरु गोबिंद सिंह नगर खन्ना के सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी गुरप्रताप सिंह के अनुसार एडीजीपी से सूचना मिली थी कि ये दोनों व्यक्ति अपने मोबाइल में अवैध रूप से चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखते हैं। फोन जब्त कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। फिलहाल जब्त किए गए मोबाइल फोन जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीजीपी साइबर क्राइम के निर्देश पर लुधियाना जिले की खन्ना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों की हुई पहचान जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान दोराहा के गांव चनकोईयां कलां के सिमरन पाल सिंह और गुरु गोबिंद सिंह नगर खन्ना के सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी गुरप्रताप सिंह के अनुसार एडीजीपी से सूचना मिली थी कि ये दोनों व्यक्ति अपने मोबाइल में अवैध रूप से चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखते हैं। फोन जब्त कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। फिलहाल जब्त किए गए मोबाइल फोन जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
