झांसी में बुधवार को एक महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली है। उसका पति 4 दिन पहले गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया था। जिसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इससे महिला दुखी रहती थी। क्योंकि, 3 साल पहले भी पति एक दूसरी महिला को लेकर भागा था। तब पत्नी मायके चली गई थी। मगर पति लौट आया और हाथ-पैर जोड़कर वह पत्नी को वापस लाया था। अब दूसरी बार भागने पर पत्नी टूट गई और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव का है। 8 साल पहले हुई थी शादी मृतका का नाम मीना (27) पत्नी अनिल वंशकार था। वह लहचूरा के गढ़वा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका चोर टानगा गांव में है। मीना और अनिल की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। 4 दिन पहले अनिल घर से शादी में जाने की बात कहकर निकला था। वो घर से एक हजार रुपए भी ले गया था। मगर शादी से लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। दो दिन पहले निवाड़ी से एक महिला और दो युवक आए और बताया कि अनिल उनकी बेटी को भगाकर ले गया। यह सुनते ही मीना सदमे में आ गई। मंगलवार रात को मीना कमरे में जा सो गई। रात को उसने फांसी लगा ली। सुबह बड़ी बहू ने देखा तो फंदे पर लटकी थी। 3 साल पहले भी महिला को भगा ले गया था मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी काे परेशान कर रहे थे। करीब तीन साल पहले दामाद अनिल गांव की एक महिला को भगाकर ले गया था। इसके बाद बेटी को घर ले आए थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद अनिल घर आ गया था। इसके बाद पंचायत हुई तो अनिल ने माफी मांगी और बेटी को ठीक से रखने की बात कही। तब बेटी को ससुराल भेज दिया था। अब उसे फिर से परेशान किया जाने लगा था। 4 दिन पहले फोन आया कि अनिल भाग गया। मगर एफआईआर दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि मीना की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली लहचूरा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वह बीमार भी चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। झांसी में बुधवार को एक महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली है। उसका पति 4 दिन पहले गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया था। जिसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इससे महिला दुखी रहती थी। क्योंकि, 3 साल पहले भी पति एक दूसरी महिला को लेकर भागा था। तब पत्नी मायके चली गई थी। मगर पति लौट आया और हाथ-पैर जोड़कर वह पत्नी को वापस लाया था। अब दूसरी बार भागने पर पत्नी टूट गई और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव का है। 8 साल पहले हुई थी शादी मृतका का नाम मीना (27) पत्नी अनिल वंशकार था। वह लहचूरा के गढ़वा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका चोर टानगा गांव में है। मीना और अनिल की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। 4 दिन पहले अनिल घर से शादी में जाने की बात कहकर निकला था। वो घर से एक हजार रुपए भी ले गया था। मगर शादी से लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। दो दिन पहले निवाड़ी से एक महिला और दो युवक आए और बताया कि अनिल उनकी बेटी को भगाकर ले गया। यह सुनते ही मीना सदमे में आ गई। मंगलवार रात को मीना कमरे में जा सो गई। रात को उसने फांसी लगा ली। सुबह बड़ी बहू ने देखा तो फंदे पर लटकी थी। 3 साल पहले भी महिला को भगा ले गया था मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी काे परेशान कर रहे थे। करीब तीन साल पहले दामाद अनिल गांव की एक महिला को भगाकर ले गया था। इसके बाद बेटी को घर ले आए थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद अनिल घर आ गया था। इसके बाद पंचायत हुई तो अनिल ने माफी मांगी और बेटी को ठीक से रखने की बात कही। तब बेटी को ससुराल भेज दिया था। अब उसे फिर से परेशान किया जाने लगा था। 4 दिन पहले फोन आया कि अनिल भाग गया। मगर एफआईआर दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि मीना की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली लहचूरा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वह बीमार भी चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गर्लफ्रेंड के साथ भागा पति, पत्नी ने किया सुसाइड:झांसी में 4 दिन से लापता हैं दोनों, 3 साल पहले भी दूसरी महिला को लेकर भागा था
