गाजियाबाद में सूटकेस में मिली लाश दिल्ली की महिला की:देवर-ससुर ने गला दबाकर मारा, फिर बॉडी बाइक से फेंकी; बोले-अच्छी नहीं थी

गाजियाबाद में सूटकेस में मिली लाश दिल्ली की महिला की:देवर-ससुर ने गला दबाकर मारा, फिर बॉडी बाइक से फेंकी; बोले-अच्छी नहीं थी

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली लाश दिल्ली की महिला की निकली। महिला की हत्या उसके ससुर और देवर ने की थी। शव को बाइक पर ले जाकर फेंका था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उनको पसंद नहीं थी, इसलिए गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल के 10 Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। तब घटना का खुलासा हुआ। जिसमें एक बाइक दिखी। बाइक के नंबर की जांच करने पर पता चला कि ये दिल्ली में रहने वाले शख्स की है। जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। जहां से देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। तब पता चला कि यह शव उनकी बहू कविता का था। फुटेज से हुआ मामले का खुलासा
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर 2 लोग बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। हालांकि दिल्ली में गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर 10 किलोमीटर के दायरे में बाइक को ट्रेस किया। जिसमें बाइक के नंबर के आधार के पर पहचान की गई। यह है क्राइम सीन
लोनी बॉर्डर इलाके में 10 जून को सूटकेस के अंदर एक महिला की लाश मिली। बॉडी तोड़-मरोड़कर पैक की गई थी। सूटकेस में लिपटी सफेद चादर को कुत्ते खींच रहे थे। बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। तो सूचना पर PRV और लोनी बार्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पहुंचे और जांच कराई। गृह कलेश में गला दबाकर मार दिया
पुलिस ने बताया कि कविता का पति सागर ईंट भट्टे पर काम करता है। कविता (26 साल) पंजाब की रहने वाली है। जहां दिल्ली के करावल नगर में उसकी ससुराल है। पति जब काम पर चला जाता था तो घर में देवर और ससुर परेशान करते थे। कविता उन्हें अच्छी नहीं लगती थी। उसका घर पर रहना भी उन्हें पसंद नहीं था। 9 जून की रात को कविता को देवर सुमित, देवर गुड्डू और ससुर हरवीर ने गला दबाकर मार दिया। इसके बाद ससुर और देवर लाश छुपाने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे। और दोनों ने घर में रखे सूटकेस में पहले चादर में लाश को लपेट, फिर सूटकेस में तोड़ मरोड़ के पैक किया। उसके बाद एक अन्य चादर में सूटकेस को लपेटा और बाइक से दिल्ली के करावल नगर से नहर के रास्ते होते हुए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में फेंक दिया। रिपोर्ट का गला दबाकर पुष्टि
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस केस में महिला के पति का कोई दोष नहीं है। लेकिन पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों देवर और ससुर के खिलाफ हत्या का केस की धारा बढ़ाई जा रही है। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी कहते हैं- पुलिस की 3 टीमें लगाई गई। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बाइक से सूटकेस को यहां फेंका गया है। दो लोग बाइक पर सूटकेस को दिल्ली की तरफ से लेकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर यह पूरा कैसे खुला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह रास्ता सुनसान है और रात में पुलिस गश्त पर नहीं रहती इसलिए वह इसी रास्ते पर लाश को फेंकने आए। डीसीपी देहात जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- कविता ने अपने देवर सुमित को 5 दिन पहले थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने कविता को मारा। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- 7 मिनट में पहुंचकर पुलिस ने फंदे से उतारा: नोएडा में 112 पर फोन कर पत्नी बोली-प्लीज मेरे पति को बचा लो; दरवाजा तोड़कर बाहर नोएडा पुलिस ने 7 मिनट में पहुंचकर युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। पत्नी के कॉल करने पर टीम पहुंची थी। युवक ने शराब के नशे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी खटखटाने के बाद भी नहीं खोला। इस पर पुलिस टीम ने दरवाजे को लात मारकर तोड़ा। युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसको CPR दी। फिर नजदीक के अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना बुधवार की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सेक्टर-78 के महा गुन सोसाइटी की है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली लाश दिल्ली की महिला की निकली। महिला की हत्या उसके ससुर और देवर ने की थी। शव को बाइक पर ले जाकर फेंका था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उनको पसंद नहीं थी, इसलिए गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल के 10 Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। तब घटना का खुलासा हुआ। जिसमें एक बाइक दिखी। बाइक के नंबर की जांच करने पर पता चला कि ये दिल्ली में रहने वाले शख्स की है। जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। जहां से देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। तब पता चला कि यह शव उनकी बहू कविता का था। फुटेज से हुआ मामले का खुलासा
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर 2 लोग बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। हालांकि दिल्ली में गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर 10 किलोमीटर के दायरे में बाइक को ट्रेस किया। जिसमें बाइक के नंबर के आधार के पर पहचान की गई। यह है क्राइम सीन
लोनी बॉर्डर इलाके में 10 जून को सूटकेस के अंदर एक महिला की लाश मिली। बॉडी तोड़-मरोड़कर पैक की गई थी। सूटकेस में लिपटी सफेद चादर को कुत्ते खींच रहे थे। बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। तो सूचना पर PRV और लोनी बार्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पहुंचे और जांच कराई। गृह कलेश में गला दबाकर मार दिया
पुलिस ने बताया कि कविता का पति सागर ईंट भट्टे पर काम करता है। कविता (26 साल) पंजाब की रहने वाली है। जहां दिल्ली के करावल नगर में उसकी ससुराल है। पति जब काम पर चला जाता था तो घर में देवर और ससुर परेशान करते थे। कविता उन्हें अच्छी नहीं लगती थी। उसका घर पर रहना भी उन्हें पसंद नहीं था। 9 जून की रात को कविता को देवर सुमित, देवर गुड्डू और ससुर हरवीर ने गला दबाकर मार दिया। इसके बाद ससुर और देवर लाश छुपाने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे। और दोनों ने घर में रखे सूटकेस में पहले चादर में लाश को लपेट, फिर सूटकेस में तोड़ मरोड़ के पैक किया। उसके बाद एक अन्य चादर में सूटकेस को लपेटा और बाइक से दिल्ली के करावल नगर से नहर के रास्ते होते हुए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में फेंक दिया। रिपोर्ट का गला दबाकर पुष्टि
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस केस में महिला के पति का कोई दोष नहीं है। लेकिन पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों देवर और ससुर के खिलाफ हत्या का केस की धारा बढ़ाई जा रही है। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी कहते हैं- पुलिस की 3 टीमें लगाई गई। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बाइक से सूटकेस को यहां फेंका गया है। दो लोग बाइक पर सूटकेस को दिल्ली की तरफ से लेकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर यह पूरा कैसे खुला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह रास्ता सुनसान है और रात में पुलिस गश्त पर नहीं रहती इसलिए वह इसी रास्ते पर लाश को फेंकने आए। डीसीपी देहात जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- कविता ने अपने देवर सुमित को 5 दिन पहले थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने कविता को मारा। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- 7 मिनट में पहुंचकर पुलिस ने फंदे से उतारा: नोएडा में 112 पर फोन कर पत्नी बोली-प्लीज मेरे पति को बचा लो; दरवाजा तोड़कर बाहर नोएडा पुलिस ने 7 मिनट में पहुंचकर युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। पत्नी के कॉल करने पर टीम पहुंची थी। युवक ने शराब के नशे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी खटखटाने के बाद भी नहीं खोला। इस पर पुलिस टीम ने दरवाजे को लात मारकर तोड़ा। युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसको CPR दी। फिर नजदीक के अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना बुधवार की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सेक्टर-78 के महा गुन सोसाइटी की है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर