पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट की गई। सोनीपत की रहने वाली 72 वर्षीय महिला समालखा के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गांधी आश्रम पट्टी कल्याणा में अपना इलाज करवाने आई हुई है। गुरुवार सुबह वह दूसरी महिला के साथ सुबह सैर करने के लिए निकल पड़ी। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथों के सोने के कड़े व कानों की बालियां निकाल ली। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिक्योरिटी गार्ड ने घूमने से किया था मना जानकारी के अनुसार महिला का नाम दमयंती (72) है। जोकि सोनीपत के गांव जाटोला की रहने वाली है। वह समालखा के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गांधी आश्रम पट्टी कल्याणा में इलाज करवाने के लिए आई हुई है। गुरुवार सुबह वह केंद्र में रह रही दूसरी महिला कौशल्या के साथ करीब 6 बजे केंद्र से सैर करने के लिए निकली। हालांकि दोनों को केंद्र से बाहर घूमने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने मना भी किया था, लेकिन महिलाएं मानी नहीं। दूसरी महिला ने सूझबूझ से बचाई अपनी अंगूठी जब वे केंद्र के बाहर कुछ ही दूरी पर सैर कर रही थी, तभी वहां एक बाइक सवार दो युवक आए। जिन्होंने महिलाओं को बातों में उलझाया और दातुन तोड़कर लाने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने जेब से चाकू निकाला और महिला की गर्दन पर लगा दिया। बदमाशों ने उसकी बालियां और कड़े लूट लिए। जिस दौरान उसके हाथ पर भी चाकू मारा। ये देखकर कौशल्या ने अपने हाथ में पहनी हुई अंगूठी को उतारकर झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से भाग निकली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कौशल्या की अंगूठी काफी देर सर्च करने के बाद मिली। पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट की गई। सोनीपत की रहने वाली 72 वर्षीय महिला समालखा के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गांधी आश्रम पट्टी कल्याणा में अपना इलाज करवाने आई हुई है। गुरुवार सुबह वह दूसरी महिला के साथ सुबह सैर करने के लिए निकल पड़ी। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथों के सोने के कड़े व कानों की बालियां निकाल ली। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिक्योरिटी गार्ड ने घूमने से किया था मना जानकारी के अनुसार महिला का नाम दमयंती (72) है। जोकि सोनीपत के गांव जाटोला की रहने वाली है। वह समालखा के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गांधी आश्रम पट्टी कल्याणा में इलाज करवाने के लिए आई हुई है। गुरुवार सुबह वह केंद्र में रह रही दूसरी महिला कौशल्या के साथ करीब 6 बजे केंद्र से सैर करने के लिए निकली। हालांकि दोनों को केंद्र से बाहर घूमने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने मना भी किया था, लेकिन महिलाएं मानी नहीं। दूसरी महिला ने सूझबूझ से बचाई अपनी अंगूठी जब वे केंद्र के बाहर कुछ ही दूरी पर सैर कर रही थी, तभी वहां एक बाइक सवार दो युवक आए। जिन्होंने महिलाओं को बातों में उलझाया और दातुन तोड़कर लाने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने जेब से चाकू निकाला और महिला की गर्दन पर लगा दिया। बदमाशों ने उसकी बालियां और कड़े लूट लिए। जिस दौरान उसके हाथ पर भी चाकू मारा। ये देखकर कौशल्या ने अपने हाथ में पहनी हुई अंगूठी को उतारकर झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से भाग निकली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कौशल्या की अंगूठी काफी देर सर्च करने के बाद मिली। हरियाणा | दैनिक भास्कर
