सस्ती शराब के लिए प्रसिद्ध गुरुग्राम में भी शराब अब महंगी हो सकती है। सरकार की नई शराब पॉलिसी के तहत नीलाम किए जा रहे ठेके पिछले साल के मुकाबले दोगुना रेट पर छूट रहे हैं। शहर के सबसे पॉश गोल्फ कोर्स रोड स्थित ब्रिस्टल चौक पर शराब लाइसेंस की नीलामी ₹98.6 करोड़ में हुई है। वहीं, DLF-3 की बोली राशि 63 करोड़ रुपए रही, जो रिजर्व प्राइस से 3 करोड़ रुपए ज्यादा है। वहीं शंकर चौक 62 करोड़ और हॉराइजन प्लाजा 46.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार कोई शराब का ठेका इतना महंगा गया है। खुद एक्साइज विभाग के अधिकारी भी इतना ज्यादा राजस्व आने से हैरान हैं। सरकार ने बढ़ाया रिजर्व प्राइस तो ठेकेदार भी खर्च रहे धन गुरुग्राम में शराब ठेकों की नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जी टाउन वाइन्स कंपनी ने ब्रिस्टल चौक का ठेका 98.6 करोड़ रुपए में प्राप्त किया है। पिछले बार यह ठेका 49.3 करोड़ में इसी कंपनी ने लिया था। बताया जा रहा है कि यहां सरकार को दिए राजस्व से चार से पांच गुना ज्यादा कमाई होती है। इसी लिए सरकार ने इसके रिजर्व प्राइस को लगभग दोगुना कर 94.6 करोड़ रुपए कर दिए। इसकी वजह ये भी है कि इस बार ठेका 22 महीने के लिए दिया जाना है, जबकि पहले 12 महीने के लिए दिया जाता था। इस ठेके को लेने में जी टाउन वाइन्स ने ही एकल बोली में ₹98.6 करोड़ देकर अपने नाम कर लिया। इस जोन में अधिकतम दो शराब दुकानें खोलने की इजाजत रहेगी। नई आबकारी नीति भर रही सरकार का खजाना उप आबकारी एवं कर आयुक्त अमित भाटिया ने बताया कि नई आबकारी नीति 2025-27 का व्यापारियों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके तहत गुरुग्राम ईस्ट के 50 ठेकों ने 1270.40 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। डीएलएफ फेज-3 का ठेका 64 करोड़ में बिका। अभी गुरुग्राम पश्चिमी में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया चल रही है और पांच जून को अंतिम बोली लगेगी। अंतिम चरण की बोली कल गुरुग्राम (ईस्ट) के 79 में से 50 जोन की नीलामी कराई जा चुकी है। इन जोन के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस 1198.90 करोड़ रुपए की तुलना में सरकार को 5.96 प्रतिशत अधिक 1270.40 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। ईस्ट के शेष 29 जोन के लिए निविदाएं 5 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी और इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। शेष जोन का रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपए रखा गया है। सस्ती शराब के लिए प्रसिद्ध गुरुग्राम में भी शराब अब महंगी हो सकती है। सरकार की नई शराब पॉलिसी के तहत नीलाम किए जा रहे ठेके पिछले साल के मुकाबले दोगुना रेट पर छूट रहे हैं। शहर के सबसे पॉश गोल्फ कोर्स रोड स्थित ब्रिस्टल चौक पर शराब लाइसेंस की नीलामी ₹98.6 करोड़ में हुई है। वहीं, DLF-3 की बोली राशि 63 करोड़ रुपए रही, जो रिजर्व प्राइस से 3 करोड़ रुपए ज्यादा है। वहीं शंकर चौक 62 करोड़ और हॉराइजन प्लाजा 46.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार कोई शराब का ठेका इतना महंगा गया है। खुद एक्साइज विभाग के अधिकारी भी इतना ज्यादा राजस्व आने से हैरान हैं। सरकार ने बढ़ाया रिजर्व प्राइस तो ठेकेदार भी खर्च रहे धन गुरुग्राम में शराब ठेकों की नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जी टाउन वाइन्स कंपनी ने ब्रिस्टल चौक का ठेका 98.6 करोड़ रुपए में प्राप्त किया है। पिछले बार यह ठेका 49.3 करोड़ में इसी कंपनी ने लिया था। बताया जा रहा है कि यहां सरकार को दिए राजस्व से चार से पांच गुना ज्यादा कमाई होती है। इसी लिए सरकार ने इसके रिजर्व प्राइस को लगभग दोगुना कर 94.6 करोड़ रुपए कर दिए। इसकी वजह ये भी है कि इस बार ठेका 22 महीने के लिए दिया जाना है, जबकि पहले 12 महीने के लिए दिया जाता था। इस ठेके को लेने में जी टाउन वाइन्स ने ही एकल बोली में ₹98.6 करोड़ देकर अपने नाम कर लिया। इस जोन में अधिकतम दो शराब दुकानें खोलने की इजाजत रहेगी। नई आबकारी नीति भर रही सरकार का खजाना उप आबकारी एवं कर आयुक्त अमित भाटिया ने बताया कि नई आबकारी नीति 2025-27 का व्यापारियों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके तहत गुरुग्राम ईस्ट के 50 ठेकों ने 1270.40 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। डीएलएफ फेज-3 का ठेका 64 करोड़ में बिका। अभी गुरुग्राम पश्चिमी में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया चल रही है और पांच जून को अंतिम बोली लगेगी। अंतिम चरण की बोली कल गुरुग्राम (ईस्ट) के 79 में से 50 जोन की नीलामी कराई जा चुकी है। इन जोन के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस 1198.90 करोड़ रुपए की तुलना में सरकार को 5.96 प्रतिशत अधिक 1270.40 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। ईस्ट के शेष 29 जोन के लिए निविदाएं 5 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी और इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। शेष जोन का रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपए रखा गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
