गुरुग्राम पुलिस की मर्डर केस के वाटेंड से मुठभेड़:20 हजार का इनामी, भागने की कोशिश में गिरी बाइक, की फायरिंग

गुरुग्राम पुलिस की मर्डर केस के वाटेंड से मुठभेड़:20 हजार का इनामी, भागने की कोशिश में गिरी बाइक, की फायरिंग

गुरुग्राम के खेड़ा खुर्रमपुर के रोहित मर्डर केस में वांटेड 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने उपरांत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण पुलिसकर्मी बच गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे पुलिस टीम ने अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी की पहचान गांव खुर्रम खेड़ा निवासी 22 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। सुमित के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, एक कारतूस व चार खोल बरामद किए हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि रोहित मर्डर के केस अलावा वो किन किन अपराधों में शामिल रहा है। रोहित मर्डर केस में पुलिस द्वारा आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। रात को हुई फायरिंग पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अप्रैल की रात को फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच इंचार्ज मनोज कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि रोहित मर्डर केस में 20 हजार रुपए का इनामी आरोपी बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित झज्जर रोड की तरफ से फर्रुखनगर मिनी बाइपास से होते हुए गांव खेड़ा खुर्रमपुर की तरफ जाएगा। सूचना मिलते ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित करके विशेष पुलिस टीम गठित की और मिनी बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। बाइक चालक ने किए फायर कुछ समय पश्चात एक बाइक आती दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने बाइक चालक को रोकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जल्दबाजी में उसकी बाइक गिर गई, तो आरोपी फायर करते हुए भागने लगा। एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आठ राउंड फायर हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ में कुल आठ राउंड फायर हुए हैं। इनमें आरोपी और पुलिस की तरफ से चार -चार फायर किए गए। रोहित मर्डर केस में हर्ष नामक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 24 फरवरी को हुआ था मर्डर खेड़ा खुर्रमपुर गांव में 24 फरवरी को रोहित नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से कुछ दिन पहले ही रोहित जेल से बाहर आया था। शाम करीब 4:15 बजे वर्ल्ड कॉलेज के पीछे खेतों में रोहित पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थी। रोहित के खिलाफ 10 से ज़्यादा मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या भी शामिल थी। बाद में पता चला था कि आरोपी एक व्यक्ति की हत्या करना चाहते थे, लेकिन रोहित ने उनकी प्लानिंग लीक कर दी थी। गुरुग्राम के खेड़ा खुर्रमपुर के रोहित मर्डर केस में वांटेड 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने उपरांत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण पुलिसकर्मी बच गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे पुलिस टीम ने अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी की पहचान गांव खुर्रम खेड़ा निवासी 22 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। सुमित के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, एक कारतूस व चार खोल बरामद किए हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि रोहित मर्डर के केस अलावा वो किन किन अपराधों में शामिल रहा है। रोहित मर्डर केस में पुलिस द्वारा आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। रात को हुई फायरिंग पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अप्रैल की रात को फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच इंचार्ज मनोज कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि रोहित मर्डर केस में 20 हजार रुपए का इनामी आरोपी बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित झज्जर रोड की तरफ से फर्रुखनगर मिनी बाइपास से होते हुए गांव खेड़ा खुर्रमपुर की तरफ जाएगा। सूचना मिलते ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित करके विशेष पुलिस टीम गठित की और मिनी बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। बाइक चालक ने किए फायर कुछ समय पश्चात एक बाइक आती दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने बाइक चालक को रोकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जल्दबाजी में उसकी बाइक गिर गई, तो आरोपी फायर करते हुए भागने लगा। एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आठ राउंड फायर हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ में कुल आठ राउंड फायर हुए हैं। इनमें आरोपी और पुलिस की तरफ से चार -चार फायर किए गए। रोहित मर्डर केस में हर्ष नामक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 24 फरवरी को हुआ था मर्डर खेड़ा खुर्रमपुर गांव में 24 फरवरी को रोहित नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से कुछ दिन पहले ही रोहित जेल से बाहर आया था। शाम करीब 4:15 बजे वर्ल्ड कॉलेज के पीछे खेतों में रोहित पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थी। रोहित के खिलाफ 10 से ज़्यादा मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या भी शामिल थी। बाद में पता चला था कि आरोपी एक व्यक्ति की हत्या करना चाहते थे, लेकिन रोहित ने उनकी प्लानिंग लीक कर दी थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर