गुरुग्राम में खांडसा मंडी के मुंशी की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुभाष नगर में रहने वाला सतीश उर्फ छंगा को रात के समय ओल्ड रेलवे रोड के पास RDS वाइन शॉप के नजदीक अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मृतक के भाई मनोज कुमार की शिकायत पर सिटी गुरुग्राम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भिजवा दिया है। जहां बड़ी संख्या में परिजन और खांडसा मंडी से आढ़ती और मुंशी पहुंच गए हैं। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। शाम को चार बजे घर से निकला पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि उसका भाई सतीश उर्फ छंगा(उम्र 42 वर्ष) सुभाष नगर, मकान नंबर 228/9 का निवासी था। वह खांडसा मंडी में आढ़त पर मुंशी का काम करता था। वह रोजाना सुबह 5 बजे खांडसा मंडी काम पर जाता था और दोपहर 2 बजे तक घर लौट आता था। 19 मई को सतीश ने अपनी नियमित दिनचर्या का पालन किया और दोपहर में घर लौटा, लेकिन शाम 4 बजे वह अपनी मारुति फ्रॉन्क्स गाड़ी (नंबर HR26FK 1452) लेकर घर से निकला। रात 12 बजे हुआ मर्डर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि सतीश पर ओल्ड रेलवे रोड के पास RDS वाइन शॉप के नजदीक हमला हुआ है। उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे उसका काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया और सतीश को लावण्या अस्पताल खांडसा ले जाया गया। मनोज और उनके परिवारजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त कार स्टॉर्ट खड़ी थी मनोज ने अपनी शिकायत में बताया कि हमले के समय सतीश की गाड़ी स्टार्ट अवस्था में थी। सतीश की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई, और उन्होंने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। उनकी शिकायत पर मंगलवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस को वारदात की सूचना रात्रि गश्त के दौरान उस समय मिली जब SI कुंदन हेडकांस्टेबल योगेश के साथ कॉलेज के पास मौजूद था। ERV-240 के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि ओल्ड रेलवे रोड, प्रेम मंदिर के सामने RDS वाइन शॉप के पास एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस सरकारी वाहन के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। तब तक एम्बुलेंस सतीश को अस्पताल ले जा चुकी थी। फॉरेंसिंक टीम ने जांच की पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। कुछ समय बाद सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्राइम सीन से साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस नाका और पूर्व विधायक का कार्यालय नजदीक यह घटना 24 घंटे चलने वाले रेलवे रोड पर हुई है। वारदात स्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस का नाका और पूर्व विधायक का कार्यालय है। इसके अलावा शराब का एक बड़ा ठेका भी है, जो लेट नाइट तक खुलता है। सुरक्षा पर सवाल सतीश की हत्या ने गुरुग्राम के व्यस्त इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ओल्ड रेलवे रोड और खांडसा जैसे क्षेत्रों में इस तरह की घटना ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में रोष है। गुरुग्राम में खांडसा मंडी के मुंशी की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुभाष नगर में रहने वाला सतीश उर्फ छंगा को रात के समय ओल्ड रेलवे रोड के पास RDS वाइन शॉप के नजदीक अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मृतक के भाई मनोज कुमार की शिकायत पर सिटी गुरुग्राम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भिजवा दिया है। जहां बड़ी संख्या में परिजन और खांडसा मंडी से आढ़ती और मुंशी पहुंच गए हैं। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। शाम को चार बजे घर से निकला पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि उसका भाई सतीश उर्फ छंगा(उम्र 42 वर्ष) सुभाष नगर, मकान नंबर 228/9 का निवासी था। वह खांडसा मंडी में आढ़त पर मुंशी का काम करता था। वह रोजाना सुबह 5 बजे खांडसा मंडी काम पर जाता था और दोपहर 2 बजे तक घर लौट आता था। 19 मई को सतीश ने अपनी नियमित दिनचर्या का पालन किया और दोपहर में घर लौटा, लेकिन शाम 4 बजे वह अपनी मारुति फ्रॉन्क्स गाड़ी (नंबर HR26FK 1452) लेकर घर से निकला। रात 12 बजे हुआ मर्डर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि सतीश पर ओल्ड रेलवे रोड के पास RDS वाइन शॉप के नजदीक हमला हुआ है। उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे उसका काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया और सतीश को लावण्या अस्पताल खांडसा ले जाया गया। मनोज और उनके परिवारजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त कार स्टॉर्ट खड़ी थी मनोज ने अपनी शिकायत में बताया कि हमले के समय सतीश की गाड़ी स्टार्ट अवस्था में थी। सतीश की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई, और उन्होंने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। उनकी शिकायत पर मंगलवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस को वारदात की सूचना रात्रि गश्त के दौरान उस समय मिली जब SI कुंदन हेडकांस्टेबल योगेश के साथ कॉलेज के पास मौजूद था। ERV-240 के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि ओल्ड रेलवे रोड, प्रेम मंदिर के सामने RDS वाइन शॉप के पास एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस सरकारी वाहन के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। तब तक एम्बुलेंस सतीश को अस्पताल ले जा चुकी थी। फॉरेंसिंक टीम ने जांच की पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। कुछ समय बाद सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्राइम सीन से साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस नाका और पूर्व विधायक का कार्यालय नजदीक यह घटना 24 घंटे चलने वाले रेलवे रोड पर हुई है। वारदात स्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस का नाका और पूर्व विधायक का कार्यालय है। इसके अलावा शराब का एक बड़ा ठेका भी है, जो लेट नाइट तक खुलता है। सुरक्षा पर सवाल सतीश की हत्या ने गुरुग्राम के व्यस्त इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ओल्ड रेलवे रोड और खांडसा जैसे क्षेत्रों में इस तरह की घटना ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में रोष है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
