आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी दो कार्यक्रमों में भाग लेने गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शाम 7.15 बजे सेक्टर 39 स्थित विश्व शांति केंद्र में आयोजित अहिंसा विश्व भारती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सेक्टर 29 में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित राधा जागरण में भाग लेंगे। गीता विद्वान स्वामी ज्ञानानंद महाराज की जयंती पर राधा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज स्वयं श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का ज्ञान देते हुए प्रवचन देंगे। यह कार्यक्रम सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे
कार्यक्रम के संयोजक बोध राज सीकरी ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी दो कार्यक्रमों में भाग लेने गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शाम 7.15 बजे सेक्टर 39 स्थित विश्व शांति केंद्र में आयोजित अहिंसा विश्व भारती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सेक्टर 29 में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित राधा जागरण में भाग लेंगे। गीता विद्वान स्वामी ज्ञानानंद महाराज की जयंती पर राधा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज स्वयं श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का ज्ञान देते हुए प्रवचन देंगे। यह कार्यक्रम सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे
कार्यक्रम के संयोजक बोध राज सीकरी ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
