गुरुग्राम में 2 जिलाध्यक्ष बनाएगी भाजपा:गुरुकमल में आवेदन शुरू, शाम तक चलेगी प्रक्रिया, कल होगी नामों की घोषणा

गुरुग्राम में 2 जिलाध्यक्ष बनाएगी भाजपा:गुरुकमल में आवेदन शुरू, शाम तक चलेगी प्रक्रिया, कल होगी नामों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जिला अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक कार्यकर्ता आज दोपहर 2 बजे तक गुरु कमल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। जबकि शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रत्याशियों को अपना नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया के बाद सोमवार 17 मार्च को गुरुग्राम में दो जिला अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। दरअसल, गुरुग्राम में दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। ग्रेटर गुरुग्राम से भाजपा ने बनाया नया संगठन भाजपा ने एक गुरुग्राम और दूसरा ग्रेटर गुरुग्राम के नाम से नया संगठन जिला बनाया है। वर्तमान में कमल यादव जिला अध्यक्ष के पद पर हैं और उनके कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। वह दूसरी पारी के लिए भी तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जिला अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक कार्यकर्ता आज दोपहर 2 बजे तक गुरु कमल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। जबकि शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रत्याशियों को अपना नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया के बाद सोमवार 17 मार्च को गुरुग्राम में दो जिला अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। दरअसल, गुरुग्राम में दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। ग्रेटर गुरुग्राम से भाजपा ने बनाया नया संगठन भाजपा ने एक गुरुग्राम और दूसरा ग्रेटर गुरुग्राम के नाम से नया संगठन जिला बनाया है। वर्तमान में कमल यादव जिला अध्यक्ष के पद पर हैं और उनके कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। वह दूसरी पारी के लिए भी तैयार हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर