जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या करने वाले गैंगस्टर पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर और नरिंदर लल्ली को आज दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। दोनों पिछले 10 दिनों से जालंधर सिटी पुलिस के रिमांड पर है। मगर आज फिर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ द्वारा दोनों का फिर से रिमांड मांगा जाएगा। पहले दोनों को सिर्फ तीन दिन रिमांड मिला और फिर सात दिनों का रिमांड मिला था। फिलहाल पुलिस केस में कुछ भी ठोस पता नहीं लगा पाई है। जिसके चलते दोनों का और रिमांड पुलिस द्वारा मांगा जा सकता है। इन दोनों गैंगस्टरों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में एक दर्जन जघन्य अपराध किए हैं। जिसमें हत्या, फिरौती सहित अन्य वारदातें शामिल हैं। पुलिस में दोनों आरोपियों को पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस में रिमांड खत्म होने पर लेकर आई थी। दोनों से जिले के तीन बड़े हत्याकांडों में पूछताछ की जाएगी। जालंधर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। आरोपियों से कई अहम पहलुओं पर पूछताछ की गई। मगर कुछ खास हाथ नहीं लगा। सुखमीत डिप्टी और व्यापारी टिंकू हत्याकांड में हुई पूछताछ जानकारी के अनुसार] पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी हत्याकांड में इन्हें रिमांड पर लिया गया था। फिलहाल ये कपूरथला जेल में थे, जहां से इन्हें लाया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में हत्या की एफआईआर दर्ज है। इस मामले में पूछताछ की गई। इस दौरान सारा ध्यान केंद्रित किया गया कि उक्त हत्या के पीछे असल वजह क्या था। जिससे मामले में अन्य नाम सामने आ सकें। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या करने वाले गैंगस्टर पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर और नरिंदर लल्ली को आज दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। दोनों पिछले 10 दिनों से जालंधर सिटी पुलिस के रिमांड पर है। मगर आज फिर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ द्वारा दोनों का फिर से रिमांड मांगा जाएगा। पहले दोनों को सिर्फ तीन दिन रिमांड मिला और फिर सात दिनों का रिमांड मिला था। फिलहाल पुलिस केस में कुछ भी ठोस पता नहीं लगा पाई है। जिसके चलते दोनों का और रिमांड पुलिस द्वारा मांगा जा सकता है। इन दोनों गैंगस्टरों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में एक दर्जन जघन्य अपराध किए हैं। जिसमें हत्या, फिरौती सहित अन्य वारदातें शामिल हैं। पुलिस में दोनों आरोपियों को पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस में रिमांड खत्म होने पर लेकर आई थी। दोनों से जिले के तीन बड़े हत्याकांडों में पूछताछ की जाएगी। जालंधर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। आरोपियों से कई अहम पहलुओं पर पूछताछ की गई। मगर कुछ खास हाथ नहीं लगा। सुखमीत डिप्टी और व्यापारी टिंकू हत्याकांड में हुई पूछताछ जानकारी के अनुसार] पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी हत्याकांड में इन्हें रिमांड पर लिया गया था। फिलहाल ये कपूरथला जेल में थे, जहां से इन्हें लाया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में हत्या की एफआईआर दर्ज है। इस मामले में पूछताछ की गई। इस दौरान सारा ध्यान केंद्रित किया गया कि उक्त हत्या के पीछे असल वजह क्या था। जिससे मामले में अन्य नाम सामने आ सकें। पंजाब | दैनिक भास्कर
