चंडीगढ़ में अवैध इमिग्रेशन कंपनियों का भंडाफोड़:60 पासपोर्ट और लाखों की नकदी जब्त, कई गिरफ्तार, 10 से ज्यादा केस

चंडीगढ़ में अवैध इमिग्रेशन कंपनियों का भंडाफोड़:60 पासपोर्ट और लाखों की नकदी जब्त, कई गिरफ्तार, 10 से ज्यादा केस

चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपए नकद और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। थाना-3 में माइलस्टोन इमिग्रेशन की मालिक अनु ठाकुर और ग्रीनलैंड ओवरसीज कंसल्टेंसी की मालिक अल्का ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। थाना-17 में तीन मामले दर्ज किए गए, जिनमें राज कुमार, सागर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो को जमानत पर छोड़ा थाना-19 में कैलगिरी ओवरसीज के मालिक हरदीप को गिरफ्तार कर लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए गए। थाना-31 में रूपिंदर और मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया। थाना-34 में विकास मल्होत्रा, विकास बत्रा और विनय चौधरी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर ठगी मालोया थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्यम इमिग्रेशन सर्विसेज के मालिक राजवीर सिंह और सत्यम भटनागर के यहां से 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपए और एक सीपीयू जब्त किया गया। सभी आरोपी कंपनियां बिना वैध अनुमति के विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रही थी। चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपए नकद और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। थाना-3 में माइलस्टोन इमिग्रेशन की मालिक अनु ठाकुर और ग्रीनलैंड ओवरसीज कंसल्टेंसी की मालिक अल्का ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। थाना-17 में तीन मामले दर्ज किए गए, जिनमें राज कुमार, सागर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो को जमानत पर छोड़ा थाना-19 में कैलगिरी ओवरसीज के मालिक हरदीप को गिरफ्तार कर लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए गए। थाना-31 में रूपिंदर और मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया। थाना-34 में विकास मल्होत्रा, विकास बत्रा और विनय चौधरी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर ठगी मालोया थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्यम इमिग्रेशन सर्विसेज के मालिक राजवीर सिंह और सत्यम भटनागर के यहां से 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपए और एक सीपीयू जब्त किया गया। सभी आरोपी कंपनियां बिना वैध अनुमति के विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रही थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर