कालका शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर जवाली के पास एक निजी वोल्वो बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना सुबह 7 बजे की है जब चंडीगढ़ से शिमला जा रही एक निजी वोल्वो बस जवाली के पास सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिस समय यह सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया, उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। घायलों को परमाणु अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति के कारण चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस हाईवे पर पलट गई। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बचाया गया साथ ही घायल यात्रियों को तुरंत परमाणु अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर इस स्थान पर पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जब इस बारे में पुलिस विभाग से बात की गई तो मौके पर पहुंचे आईओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा घायलों की सूची अभी जारी नहीं की गई है। कालका शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर जवाली के पास एक निजी वोल्वो बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना सुबह 7 बजे की है जब चंडीगढ़ से शिमला जा रही एक निजी वोल्वो बस जवाली के पास सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिस समय यह सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया, उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। घायलों को परमाणु अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति के कारण चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस हाईवे पर पलट गई। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बचाया गया साथ ही घायल यात्रियों को तुरंत परमाणु अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर इस स्थान पर पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जब इस बारे में पुलिस विभाग से बात की गई तो मौके पर पहुंचे आईओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा घायलों की सूची अभी जारी नहीं की गई है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल में अगले 4 दिन मौसम रहेगा साफ:बारिश-बर्फबारी के लिए तरसे लोग, 30 हजार हेक्टेयर जमीन पर हुई गेहूं की बुआई
हिमाचल में अगले 4 दिन मौसम रहेगा साफ:बारिश-बर्फबारी के लिए तरसे लोग, 30 हजार हेक्टेयर जमीन पर हुई गेहूं की बुआई हिमाचल प्रदेश में लोग बारिश-बर्फबारी के लिए तरस गए है। IMD द्वारा बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद भी प्रदेश में बादल नहीं बरस रहे है। जिसके कारण प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए है। बारिश नही होने के बावजूद भी प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। लाहौल स्पीति के ताबो में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री तक गिरा है। ताबो के साथ साथ कुकुमसैरी और समदो में भी तापमान माइनस में चला गया है। इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान भी गिरकर 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। यानी बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। IMD के अनुसार, एक अक्टूबर से 15 नवंबर के प्रदेश में 33.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार केवल 0.7 मिलीमीटर बादल बरसे है। यही मानसून में भी सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 15 अक्टूबर तक प्रदेश में पानी की एक बूंद नहीं बरसी। खेतीबाड़ी के साथ साथ राज्य के पर्यटन के लिए भी यह अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा। 22 तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं अमूमन लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर 15 अक्टूबर के बाद बर्फबारी हो जाती थी। इससे पर्यटक भी काफी संख्या में इसे देखने पहुंचते थे। लेकिन इस बार मौसम मेहरबान नहीं हो रहा। IMD ने 22 तारीख को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले चार दिन तक बारिश बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। वहीं बिलासपुर और मंडी जिला में घनी धुंध का येलो अलर्ट जरूर जारी किया गया है। 46 दिन में 1 मिलीमीटर बारिश भी नहीं हुई वहीं प्रदेश में बीते 46 दिन से चला आ रहा ड्राइ स्पेल नहीं टूट पाया। मौसम विभाग (IMD) ने बीते 16 और 17 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था। लेकिन कहीं पर भी बारिश-बर्फबारी नहीं हुई। आज से आगामी 22 तारीख तक मौसम के पूरी तरह साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। 30 हजार हेक्टेयर जमीन पर हुई गेहूं की बुआई प्रदेश में इससे सूखे के कारण हालात खराब होते जा रहे है। इसकी सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। प्रदेश में गेंहू की बुआई का उचित समय बीत चुका है। मगर इस बार 10 फीसदी जमीन पर ही किसान गेंहू की बुआई कर पाए है। कृषि विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते साल गेंहू की फसल 3.26 लाख हेक्टेयर भूमि पर थी। इस बार मुश्किल से 30 हजार हेक्टेयर जमीन पर ही इसकी बुआई हो पाई है। जिन किसानों ने गेंहू की बुआई की थी, उनकी फसल भी जमीन में नमी नहीं होने के कारण खराब होने लगी है। पानी के स्त्रोत सूखने लगे है। इससे किसान सिंचाई भी नहीं कर पा रहे है।
मंड़ी में मुस्लिम समुदाय ने तोड़ा मस्जिद का अवैध निर्माण:सुरक्षा दीवार व कमरा गिराया; शुक्रवार को आयुक्त कोर्ट में सुनवाई
मंड़ी में मुस्लिम समुदाय ने तोड़ा मस्जिद का अवैध निर्माण:सुरक्षा दीवार व कमरा गिराया; शुक्रवार को आयुक्त कोर्ट में सुनवाई शिमला के संजौली मस्जिद मामले की घटना से सबक लेते हुए मुस्लिम समुदाय ने मंडी जिले के जेल रोड पर बनी विवादित मस्जिद की सुरक्षा दीवार व कमरा खुद गिरा दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे लोक निर्माण विभाग व पुलिस की टीम जेल रोड पहुंची। वहां मुस्लिम पक्ष के लोगों से बात की। इसके बाद वह सुरक्षा दीवार गिराने पर सहमत हो गए। शुक्रवार को आयुक्त कोर्ट में सुनवाई मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने यहां लोक निर्माण विभाग की करीब 33 वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मस्जिद के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई दो मंजिल आयुक्त कोर्ट शुक्रवार को अपना निर्णय सुनाएगा। आज 12 सितंबर को छह सदस्यीय कमेटी आयुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी नहीं कराई पाई थी निर्माण का कोई रिकॉर्ड पेश जेल रोड में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले की सुनवाई मंगलवार को नगर निगम मंडी के आयुक्त के न्यायालय में हुई थी। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी रिकॉर्ड न्यायालय के समक्ष पेश नहीं कर पाई थी। निगम ने सोसाइटी के प्रधान को नोटिस जारी कर सुनवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग व निगम का एनओसी व ढांचे का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
हिमाचल CM, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष आज दिल्ली जाएंगे:कांग्रेस हाईकमान ने बुलाया, नए कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होंगे
हिमाचल CM, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष आज दिल्ली जाएंगे:कांग्रेस हाईकमान ने बुलाया, नए कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली जाएंगे। तीनों नेता कल दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। हाईकमान ने सभी नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दे दे रखे है। हिमाचल के दूसरे कैबिनेट मंत्री भी कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। नए संगठन को लेकर शीर्ष नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात दिल्ली दौरे के दौरान सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की राज्य, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भंग कर रखी है। प्रदेश में तीनों लेवल पर कांग्रेस का नए सीरे से संगठन खड़ा किया जाना है। इसके लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। कल शाम शिमला लौटेंगे CM इस कार्यक्रम के बाद CM सुक्खू कल शाम को वापस शिमला लौटेंगे। इसके बाद CM का कांगड़ा जिला का शीतकालीन प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुक्खू अगले एक सप्ताह तक कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे। कांगड़ा के धर्मशाला से सुक्खू एक सप्ताह तक सरकार चलाएंगे। पूर्व में 15 जनवरी को सीएम के कांगड़ा जाने का कार्यक्रम था। मगर अचानक दिल्ली दौरे के कारण इसमें बदलाव किया गया है। 25 जनवरी को स्टेट-हुड डे पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कांगड़ा के बैजनाथ में रखा गया है। इसी दिन सीएम वापस शिमला आएंगे।