चंबा में सड़क निर्माण के दौरान लैंडस्लाइड, एक की मौत:दूसरा साथी घायल; टैंकर के नीचे बैठे थे, पांच लोगों ने भागकर बचाई जान

चंबा में सड़क निर्माण के दौरान लैंडस्लाइड, एक की मौत:दूसरा साथी घायल; टैंकर के नीचे बैठे थे, पांच लोगों ने भागकर बचाई जान

चंबा में बजोल-बड़ाभंगाल सड़क निर्माण के दौरान शनिवार सुबह 10 बजे भारी लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान चंबा के धार्टो गांव निवासी लोकेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल मजदूर मनोज कुमार कुंडी का रहने वाला है। मनोज को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। घटना ग्रगु नाला से आधा किलोमीटर आगे हुई। हादसे के समय वहां 7-8 मजदूर काम कर रहे थे। पहले हल्के पत्थर गिरने शुरू हुए। इसे देखकर पांच मजदूर भाग निकले। दो मजदूर पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे थे। वे भाग नहीं पाए और लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। लोकेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को जेसीबी मशीन से निकाला गया। एसएचओ भरमौर बाबूराम ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह सड़क चंबा और कांगड़ा को जोड़ने वाली एक बड़ी परियोजना का हिस्सा है। चंबा में बजोल-बड़ाभंगाल सड़क निर्माण के दौरान शनिवार सुबह 10 बजे भारी लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान चंबा के धार्टो गांव निवासी लोकेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल मजदूर मनोज कुमार कुंडी का रहने वाला है। मनोज को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। घटना ग्रगु नाला से आधा किलोमीटर आगे हुई। हादसे के समय वहां 7-8 मजदूर काम कर रहे थे। पहले हल्के पत्थर गिरने शुरू हुए। इसे देखकर पांच मजदूर भाग निकले। दो मजदूर पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे थे। वे भाग नहीं पाए और लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। लोकेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को जेसीबी मशीन से निकाला गया। एसएचओ भरमौर बाबूराम ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह सड़क चंबा और कांगड़ा को जोड़ने वाली एक बड़ी परियोजना का हिस्सा है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर