कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के लुहरी में चिट्टे की ओवरडोज से एक 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने सर्वदलीय जन आक्रोश रैली निकाली, जिसमें आनी विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी शामिल हुए। रैली के दौरान लुहरी बाजार पूरी तरह बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सैंज-आनी-ओट नेशनल हाईवे 305 को करीब 3 घंटे तक बाधित किया। मृतक के परिजनों, स्थानीय जनता, महिला मंडलों, युवक मंडलों और व्यापार मंडल के साथ-साथ शिमला और मंडी जिलों की पंचायतों के लोगों ने नशा तस्करों और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बैहना पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित रैली में लोगों ने लुहरी, आनी, निथर और दलाश क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक लोकेंद्र कुमार ने महिला मंडलों से नशे के खिलाफ आगे आने की अपील की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में खुलेआम चिट्टे की बिक्री हो रही है, लेकिन पुलिस छोटे-मोटे शराब के मामलों में उलझी है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे विधानसभा के हर सत्र में आधा ग्राम चिट्टे की तस्करी पर भी गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए कानून बनाने की मांग उठाएंगे। इस जन आक्रोश से स्पष्ट है कि क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन से लोग चिंतित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि कामरेड नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी इस जन आक्रोश रैली में शामिल हुए और सरकार को चेताया कि लुहरी, जगातखाना, सुन्नी आदि हर जगह जहां भी दो जिलों का जंक्शन या संगम है वहां यह नशा ज्यादा है और इन जगहों पर मुस्तैदी बढ़ा दी जाए।इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के पूर्व महासचिव सतपाल ठाकुर, सीटू नेता पदम् प्रभाकर सहित कई अन्य लोगों ने भी नशे के प्रति जागरूक करने को लेकर अपने विचार रखे। क्या है पूरा मामला ?
मंगलवार सुबह आनी अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी। जिसके बाद मृतक की मां ने अंदेशा जताया था कि नशे की ओवर डोज से उसके बेटे की मौत हुई है। जिसकी रिपोर्ट महिला ने पुलिस थाना आनी में दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में लिखवाया था कि उन्हें पता चला कि राहुल ने लुहरी मोड़ पर किसी व्यक्ति से चिट्टा खरीदा था। साथ ही यह भी पता चला कि राहुल के साथ क्षितिज और विनय भी थे। तीनों ने रात को गाड़ी में बैठकर ही किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिस कारण बेटे की मृत्यु हो गई। महिला का कहना है कि यदि दोनों युवक उसके बेटे की तबीयत बिगड़ते ही पुलिस को फोन करते या उसी गाड़ी में उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों सहित चिट्टा सप्लायर को हिरासत में लिया था। न्यायालय से दोनों युवकों को जमानत मिली है, जबकि एक व्यक्ति 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं डीएसपी आनी चन्द्रशेखर कायथ ने बताया कि आनी पुलिस ने नशे के सप्लायर लुहरी निवासी गुड्डू राम पुत्र मस्त राम को गिरफ्तार कर लिया है और 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति की 83 लाख रुपयों की संपत्ति पहले ही एक मामले में सीज की जा चुकी हैं। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के लुहरी में चिट्टे की ओवरडोज से एक 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने सर्वदलीय जन आक्रोश रैली निकाली, जिसमें आनी विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी शामिल हुए। रैली के दौरान लुहरी बाजार पूरी तरह बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सैंज-आनी-ओट नेशनल हाईवे 305 को करीब 3 घंटे तक बाधित किया। मृतक के परिजनों, स्थानीय जनता, महिला मंडलों, युवक मंडलों और व्यापार मंडल के साथ-साथ शिमला और मंडी जिलों की पंचायतों के लोगों ने नशा तस्करों और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बैहना पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित रैली में लोगों ने लुहरी, आनी, निथर और दलाश क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक लोकेंद्र कुमार ने महिला मंडलों से नशे के खिलाफ आगे आने की अपील की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में खुलेआम चिट्टे की बिक्री हो रही है, लेकिन पुलिस छोटे-मोटे शराब के मामलों में उलझी है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे विधानसभा के हर सत्र में आधा ग्राम चिट्टे की तस्करी पर भी गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए कानून बनाने की मांग उठाएंगे। इस जन आक्रोश से स्पष्ट है कि क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन से लोग चिंतित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि कामरेड नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी इस जन आक्रोश रैली में शामिल हुए और सरकार को चेताया कि लुहरी, जगातखाना, सुन्नी आदि हर जगह जहां भी दो जिलों का जंक्शन या संगम है वहां यह नशा ज्यादा है और इन जगहों पर मुस्तैदी बढ़ा दी जाए।इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के पूर्व महासचिव सतपाल ठाकुर, सीटू नेता पदम् प्रभाकर सहित कई अन्य लोगों ने भी नशे के प्रति जागरूक करने को लेकर अपने विचार रखे। क्या है पूरा मामला ?
मंगलवार सुबह आनी अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी। जिसके बाद मृतक की मां ने अंदेशा जताया था कि नशे की ओवर डोज से उसके बेटे की मौत हुई है। जिसकी रिपोर्ट महिला ने पुलिस थाना आनी में दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में लिखवाया था कि उन्हें पता चला कि राहुल ने लुहरी मोड़ पर किसी व्यक्ति से चिट्टा खरीदा था। साथ ही यह भी पता चला कि राहुल के साथ क्षितिज और विनय भी थे। तीनों ने रात को गाड़ी में बैठकर ही किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिस कारण बेटे की मृत्यु हो गई। महिला का कहना है कि यदि दोनों युवक उसके बेटे की तबीयत बिगड़ते ही पुलिस को फोन करते या उसी गाड़ी में उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों सहित चिट्टा सप्लायर को हिरासत में लिया था। न्यायालय से दोनों युवकों को जमानत मिली है, जबकि एक व्यक्ति 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं डीएसपी आनी चन्द्रशेखर कायथ ने बताया कि आनी पुलिस ने नशे के सप्लायर लुहरी निवासी गुड्डू राम पुत्र मस्त राम को गिरफ्तार कर लिया है और 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति की 83 लाख रुपयों की संपत्ति पहले ही एक मामले में सीज की जा चुकी हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
