चौ. ओपी चौटाला के पोस्टर लगाने पर अभय बोले:मेरे पांव में जूता आवै, कोई गद्दार कैसे लगाएगा, रोहतक में पार्टी कार्यालय शिफ्ट

चौ. ओपी चौटाला के पोस्टर लगाने पर अभय बोले:मेरे पांव में जूता आवै, कोई गद्दार कैसे लगाएगा, रोहतक में पार्टी कार्यालय शिफ्ट

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने जजपा और भाजपा पर भी निशाना साधा और बोले कि हम वो एसवाइएल की लड़ाई जीत रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार को यह पच नहीं रहा था। इसलिए उन्होंने पार्टी तोड़ दी और कुछ हमारे स्वार्थी लोग थे, जो भाजपा के हाथों खेल गए और आज पूरे हरियाणा प्रदेश का नुकसान हो गया। अब तो वे बेचारे समाप्त हो गए। एक बार उन्होंने लोगों को इस तरह भ्रमित कर दिया कि लोग कहीं न कहीं खुद अपना नुकसान कर बैठे। यह बयान शुक्रवार को उन्होंने चंडीगढ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया। जननायक जनता पार्टी (जजपा) पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यालय पर पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के फोटो लगाने के सवाल पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भड़क गए। अभय चौटाला मीडिया को दिए बयान में बोले कि अगर चौ. ओम प्रकाश चौटाला का पोस्टर लगाएंगे तो मेरे पांव में जूत आता है। गद्दार हमारा पोस्टर कैसे लगाएगा : अभय अभय बोले कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला जब वो गए थे, तब उस समय उनके बारे में खुलकर कहकर गए थे कि वो हमारे गद्दार है। हमारा गद्दार हमारा पोस्टर कैसे लगा सकता है। ये राजनीतिक पार्टी नहीं है, ये एक गिरोह है। जजपा ने अपना पार्टी कार्यालय, लगाए पोस्टर जानकारी के अनुसार जजपा ने पार्टी प्रदेश कार्यालय रोहतक में शिफ्ट कर दिया है। वहां पर सड़कों पर पोस्टर लगाए गए है, लेकिन उन पोस्टर पर चौ. ओपी चौटाला का फोटो नजर नहीं आया। ऐसे में चौ. ओपी चौटाला का फोटो लगाने की चर्चाएं चल रही है। उसी पर अभय चौटाला ने बयान देकर अपना रूख स्पष्ट कर दिया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने जजपा और भाजपा पर भी निशाना साधा और बोले कि हम वो एसवाइएल की लड़ाई जीत रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार को यह पच नहीं रहा था। इसलिए उन्होंने पार्टी तोड़ दी और कुछ हमारे स्वार्थी लोग थे, जो भाजपा के हाथों खेल गए और आज पूरे हरियाणा प्रदेश का नुकसान हो गया। अब तो वे बेचारे समाप्त हो गए। एक बार उन्होंने लोगों को इस तरह भ्रमित कर दिया कि लोग कहीं न कहीं खुद अपना नुकसान कर बैठे। यह बयान शुक्रवार को उन्होंने चंडीगढ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया। जननायक जनता पार्टी (जजपा) पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यालय पर पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के फोटो लगाने के सवाल पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भड़क गए। अभय चौटाला मीडिया को दिए बयान में बोले कि अगर चौ. ओम प्रकाश चौटाला का पोस्टर लगाएंगे तो मेरे पांव में जूत आता है। गद्दार हमारा पोस्टर कैसे लगाएगा : अभय अभय बोले कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला जब वो गए थे, तब उस समय उनके बारे में खुलकर कहकर गए थे कि वो हमारे गद्दार है। हमारा गद्दार हमारा पोस्टर कैसे लगा सकता है। ये राजनीतिक पार्टी नहीं है, ये एक गिरोह है। जजपा ने अपना पार्टी कार्यालय, लगाए पोस्टर जानकारी के अनुसार जजपा ने पार्टी प्रदेश कार्यालय रोहतक में शिफ्ट कर दिया है। वहां पर सड़कों पर पोस्टर लगाए गए है, लेकिन उन पोस्टर पर चौ. ओपी चौटाला का फोटो नजर नहीं आया। ऐसे में चौ. ओपी चौटाला का फोटो लगाने की चर्चाएं चल रही है। उसी पर अभय चौटाला ने बयान देकर अपना रूख स्पष्ट कर दिया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर