जालंधर| जम्मू में तैयार हो रहे नए जम्मू मंडल के कारण जम्मूतवी रेलवे स्टेशन का रीडिवेल्पमेंट हो रहा है। इस कारण फिरोजपुर मंडल ने जालंधर से जम्मू जाने वाली सात ट्रेनों को 30 अप्रैल तक रद्द करने का फैसला किया है। इससे माता वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को अपनी टिकट भी कैंसिल करवानी होगी, जिन्होंने पहले से ही रद्द ट्रेनों में टिकट बुक करवाईं हैं। यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने की जानकारी शनिवार को नोटिफिकेशन के जरिए दी गई। ट्रेन का नाम व गाड़ी संख्या कब तक रद्द रहेंगी कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी (12469) 30 अप्रैल तक जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल (12470) 29 अप्रैल तक बरौनी-जम्मूतवी (14691) 28 अप्रैल तक योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605) 28 अप्रैल तक ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी (14606) 27 अप्रैल तक दिल्ली सराए रोहिल्ला-जम्मूतवी (12265) 29 अप्रैल तक जम्मूतवी-सराए रोहिल्ला (12260) 30 अप्रैल तक जालंधर| जम्मू में तैयार हो रहे नए जम्मू मंडल के कारण जम्मूतवी रेलवे स्टेशन का रीडिवेल्पमेंट हो रहा है। इस कारण फिरोजपुर मंडल ने जालंधर से जम्मू जाने वाली सात ट्रेनों को 30 अप्रैल तक रद्द करने का फैसला किया है। इससे माता वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को अपनी टिकट भी कैंसिल करवानी होगी, जिन्होंने पहले से ही रद्द ट्रेनों में टिकट बुक करवाईं हैं। यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने की जानकारी शनिवार को नोटिफिकेशन के जरिए दी गई। ट्रेन का नाम व गाड़ी संख्या कब तक रद्द रहेंगी कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी (12469) 30 अप्रैल तक जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल (12470) 29 अप्रैल तक बरौनी-जम्मूतवी (14691) 28 अप्रैल तक योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605) 28 अप्रैल तक ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी (14606) 27 अप्रैल तक दिल्ली सराए रोहिल्ला-जम्मूतवी (12265) 29 अप्रैल तक जम्मूतवी-सराए रोहिल्ला (12260) 30 अप्रैल तक पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कपूरथला के युवक की अमेरिका में हत्या:दुकान के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, एक अन्य की मौत, कर्ज लेकर गया था विदेश
कपूरथला के युवक की अमेरिका में हत्या:दुकान के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, एक अन्य की मौत, कर्ज लेकर गया था विदेश कपूरथला के बेगोवाल निवासी एक व्यक्ति की अमेरिका के मिसिसिपी में अज्ञात कार चालक द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान के बाहर काम करते समय यह घटना घाटी है। जिसमें कपूरथला के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल भी हुए है। मृतक वयक्ति की पहचान बेगोवाल निवासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला जिले के क़स्बा बेगोवाल निवासी जसवीर सिंह अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम कर रहा था। जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने बताया कि उसका 33 वर्षीय बेटा जसवीर सिंह एक वर्ष पहले 40 लाख रुपए का कर्ज लेकर अच्छे भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। उसके 2 बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) है। उसका भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। दुकान के बाहर कर रहा था काम वसन सिंह ने यह भी बताया कि बीते दिनों जसवीर सिंह एक दुकान के बाहर काम कर रहा था। तभी कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली लगने से जसवीर सिंह तथा वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले से जुड़े कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। मृतक जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने मांग की है कि उसके बेटे के शव को भारत लाया जाए, ताकि उनके बच्चें आखिरी बार अपने पिता को साथ देख सकें। क्या कहते हैं अमेरिका के पुलिस अफसर इस घटना को लेकर मिसिसिपी के जैक्सन शहर के पुलिस प्रमुख जोसेफ वेड ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है। जो लोग घायल हुए हैं, उनका फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर काली होंडा कार में आए थे। जिनकी तलाश की जा रही है।

पंजाब में सरकारी जमीन अवैध कब्जों से मुक्त होगी:मंत्री बोले-जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई लड़ेंगे; तालाबों पर लगेंगे सोलर पंप, सीचेवाल मॉडल अपनाएंगे
पंजाब में सरकारी जमीन अवैध कब्जों से मुक्त होगी:मंत्री बोले-जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई लड़ेंगे; तालाबों पर लगेंगे सोलर पंप, सीचेवाल मॉडल अपनाएंगे पंजाब में सरकारी जमीन, जहां पर भी रसूखदार लोगों ने कब्जा कर रखा है, उनसे सारी जमीन छुड़वाई जाएगी। इसके लिए अगर सरकार को अदालत में जाना पड़ा, तो सरकार अदालत भी जाएगी। काफी पंचायती जमीन को पहले ही सरकार कब्जा मुक्त करवा चुकी है। यह दावा आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इस दौरान तालाबों की सफाई के लिए शुरू किए प्रोजेक्ट पर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि विरोधी दल हमेशा सरकार की योजनाओं पर तंज कसते थे। उन्होंने लोगों से कहा कि इन विरोधी पार्टियों से जरूर पूछें कि जब आपके हाथों में ताकत थी, आपकी सरकारें थीं, तो आपने इन पर ध्यान क्यों नहीं दिया। तालाबों का पानी सिंचाई में प्रयोग होगा सोंध ने कहा कि देश में पहली बार सरकार ने 15 हजार तालाबों को साफ करने का प्रोग्राम रखा है। उन्होंने कहा कि करीब 25 से 30 साल में किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारें लोगों ने देख लीं, लेकिन किसी ने इस दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि गांवों के तालाब कुदरती रूप से बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और वहां सोलर पंप लगाए जाएंगे। इस पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा। 1,500 तालाबों पर प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। तीन मॉडलों पर किया जाएगा काम तालाबों की सफाई के लिए तीन मॉडलों पर काम किया जा रहा है। इसमें संत सीचेवाल मॉडल, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और थापर मॉडल प्रयोग किए जाएंगे। उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा होगा। हालांकि सीचेवाल मॉडल को लेकर इस बार पंजाब विधानसभा के बजट सेशन में काफी विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस के सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया है।

चंडीगढ़ में 93 पुलिस कर्मचारियों का प्रमोशन:41 सब इंस्पेक्टर और 48 ASI की पदोन्नति, डीजीपी ने साझा की जानकारी
चंडीगढ़ में 93 पुलिस कर्मचारियों का प्रमोशन:41 सब इंस्पेक्टर और 48 ASI की पदोन्नति, डीजीपी ने साझा की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 93 कर्मचारी का प्रमोशन किया है। यह नियमित प्रमोशन है। इसमें 41 को सब इंस्पेक्टर और 48 को ASI के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसकी जानकारी डीजीपी चंडीगढ़ की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा की है। चंडीगढ़ के डीजीपी एसएस यादव ने जानकारी देते हुए लिखा है कि पुलिसकर्मियों के उत्साह और कड़ी मेहनत के लिए समय पर उनकी पदोन्नति बहुत जरूरी है। इसीलिए जिन लोगों की पदोन्नति होनी थी, उन्हें पदोन्नत किया गया है। 1938 सीरियल नंबर से ऊपर वालों का लगा नंबर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से जिन लोगों को ASI के रूप में पदोन्नत किया गया है, उनमें पुलिस के रेजीमेंटल नंबर 1938 और उससे ऊपर वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। 1938 से लेकर 1970 रेजीमेंटल नंबर तक के सभी लोगों को पदोन्नति कर ASI बना दिया गया है। जिन लोगों को इंस्पेक्टर के तौर पर पदोन्नति किया गया है उनमें ज्ञान सिंह, सतनाम सिंह और सरिता राय का नाम शामिल है। इन तीनों को अब इंस्पेक्टर का दर्जा दिया गया है। पिछले दिनों डीजीपी ने किए थे ट्रांसफर पिछले दिनों चंडीगढ़ के डीजीपी एसएस यादव की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया था। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के करीब 2763 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया था। जिसमें लगभग सभी थाने, सभी स्पेशल विंग में तैनात जवानों को इधर से उधर किया गया था। यह जवान काफी दिनों से एक ही जगह पर ड्यूटी कर रहे थे। यहां तक की जो पुलिस मुलाजिम कई थाना प्रभारी के साथ काम कर रहे थे, उनका भी तबादला कर दिया गया था। यहां देखें पूरी लिस्ट…