जालंधर में रविवार सवेरे को एक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा जालंधर के किशनगढ़ पठानकोट रोड पर हुआ। युवकों की कार को एक वाहन ने कट मार दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना की ना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। जिन्होंने एका एक कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दो दोस्तों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो दोस्तों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई थी। अज्ञात वाहन ने कट मारा तो अनियंत्रित हुई कार मृतकों की पहचान अमृतसर कैंट के रहने वाले मोहित गुप्ता और अमृतसर के रहने वाले संजीव के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में अमृतसर के रहने वाले राहुल कुमार, हैप्पी सिंह शामिल हैं। घटना के वक्त कार हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अमृतसर से होशियारपुर जा रहे थे। जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर जब उनकी गाड़ी किसनगढ़ चौक के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। 9 मिनट में मदद को पहुंची टीम आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह करीब 1.50 बजे दी गई। सूचना मिलने के 9 मिनट बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ितों की गाड़ी को किस वाहन ने कट मारा, इस पर जालंधर देहात पुलिस की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस में आरोपियों को नामजद किया जाएगा। एएसआई बोले- जख्मियों को ले जाते ही डॉक्टरों 2 को मृत घोषित किया मौके पर पहुंचे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि सुबह 1.50 बजे सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि किशनगढ़ चौक पर एक स्विफ्ट कार का अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उनके सहकर्मियों ने कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा दो लोगों मृत घोषित कर दिया गया और बाकी के दो गंभीर रूप जख्मियों का इलाज शुरू किया गया। एएसआई रणजीत सिंह ने कहा- मामले की जानकारी तुरंत थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर की पुलिस को दी गई। क्राइम सीन पर जांच के लिए एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। जिन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जालंधर में रविवार सवेरे को एक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा जालंधर के किशनगढ़ पठानकोट रोड पर हुआ। युवकों की कार को एक वाहन ने कट मार दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना की ना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। जिन्होंने एका एक कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दो दोस्तों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो दोस्तों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई थी। अज्ञात वाहन ने कट मारा तो अनियंत्रित हुई कार मृतकों की पहचान अमृतसर कैंट के रहने वाले मोहित गुप्ता और अमृतसर के रहने वाले संजीव के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में अमृतसर के रहने वाले राहुल कुमार, हैप्पी सिंह शामिल हैं। घटना के वक्त कार हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अमृतसर से होशियारपुर जा रहे थे। जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर जब उनकी गाड़ी किसनगढ़ चौक के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। 9 मिनट में मदद को पहुंची टीम आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह करीब 1.50 बजे दी गई। सूचना मिलने के 9 मिनट बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ितों की गाड़ी को किस वाहन ने कट मारा, इस पर जालंधर देहात पुलिस की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस में आरोपियों को नामजद किया जाएगा। एएसआई बोले- जख्मियों को ले जाते ही डॉक्टरों 2 को मृत घोषित किया मौके पर पहुंचे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि सुबह 1.50 बजे सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि किशनगढ़ चौक पर एक स्विफ्ट कार का अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उनके सहकर्मियों ने कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा दो लोगों मृत घोषित कर दिया गया और बाकी के दो गंभीर रूप जख्मियों का इलाज शुरू किया गया। एएसआई रणजीत सिंह ने कहा- मामले की जानकारी तुरंत थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर की पुलिस को दी गई। क्राइम सीन पर जांच के लिए एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। जिन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
