जालंधर कैंट के गांव बड़िंग में स्थित पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय में तैनात शिकायत निपटान शाखा (सीएचबी) के एक कर्मचारी को जालंधर रेंज की विजिलेंस की टीम ने 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जालंधर के ढिलवां गांव की सैनिक विहार कॉलोनी में रहने वाले राकेश कुमार शिकायत पर की गई है। राकेश कुमार ने उक्त कर्मचारी पर रिश्वत मांगने और रिश्वत न देने पर काम न करने की बात कही थी। आज यानी शुक्रवार को ट्रैप लगाकर आरोपी को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जेई सुरजीत के नाम पर मांगे थे 5 हजार रुपए विजिलेंस ब्यूरो जालंधर द्वारा जारी बयानों में कहा गया है कि विजिलेंस ब्यूरो से राकेश ने संपर्क किया था। जिसमें आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर के गांव बारिंग की रोज कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर पर घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपए और अपने लिए 500 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त आरोपी सीएचबी ने 31 जनवरी को उस घर में बिजली का मीटर लगाते समय उससे 3500 रुपए ले लिए और शेष रकम बाद में देने को कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता व उपभोक्ता से बकाया रकम 2000 रुपए की मांग कर रहा है और धमकी दे रहा है कि अन्यथा मीटर उतार दिया जाएगा। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सीएचबी सहायक को 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। जालंधर कैंट के गांव बड़िंग में स्थित पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय में तैनात शिकायत निपटान शाखा (सीएचबी) के एक कर्मचारी को जालंधर रेंज की विजिलेंस की टीम ने 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जालंधर के ढिलवां गांव की सैनिक विहार कॉलोनी में रहने वाले राकेश कुमार शिकायत पर की गई है। राकेश कुमार ने उक्त कर्मचारी पर रिश्वत मांगने और रिश्वत न देने पर काम न करने की बात कही थी। आज यानी शुक्रवार को ट्रैप लगाकर आरोपी को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जेई सुरजीत के नाम पर मांगे थे 5 हजार रुपए विजिलेंस ब्यूरो जालंधर द्वारा जारी बयानों में कहा गया है कि विजिलेंस ब्यूरो से राकेश ने संपर्क किया था। जिसमें आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर के गांव बारिंग की रोज कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर पर घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपए और अपने लिए 500 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त आरोपी सीएचबी ने 31 जनवरी को उस घर में बिजली का मीटर लगाते समय उससे 3500 रुपए ले लिए और शेष रकम बाद में देने को कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता व उपभोक्ता से बकाया रकम 2000 रुपए की मांग कर रहा है और धमकी दे रहा है कि अन्यथा मीटर उतार दिया जाएगा। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सीएचबी सहायक को 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब के पास फायरिंग:युवती की मौत-3 घायल, एक ही परिवार के सभी सदस्य, बाइक पर आए थे हमलावर
फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब के पास फायरिंग:युवती की मौत-3 घायल, एक ही परिवार के सभी सदस्य, बाइक पर आए थे हमलावर मंगलवार की दोपहर फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक सरेआम फायरिंग कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की इस वारदात में 3 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी है। बताया जा रहा है कि घटना गैंगवार का परिणाम है। मृतक लड़की की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रुप में हुई है, जबकि लड़की के पिता आकाशदीप, भाई दिलप्रीत सिंह और अनमोल सिंह गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अनमोल सिंह कार चला रहा था। एक महीने बाद होनी थी लड़की की शादी घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और नाकाबंदी कर हमलवारों की तलाश की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पंजाब का तापमान 1.9 डिग्री गिरा:2 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट; 5 दिनों में फिर 45 के करीब पहुंचेगा टेंपरेचर
पंजाब का तापमान 1.9 डिग्री गिरा:2 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट; 5 दिनों में फिर 45 के करीब पहुंचेगा टेंपरेचर पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हालात सामान्य हो चुके हैं। रविवार सुबह पंजाब के औसतन न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वहीं, शनिवार शाम भी अधिकतम तापमान बीते दिन से 0.9 डिग्री कम दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार ये 12 जून तक पंजाब के अधिकतर इलाकों में हीटवेव फिर से जोर पकड़ लेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज राजस्थान के साथ लगते पंजाब के दो इलाकों बठिंडा और मानसा में हीटवेव का अलर्ट है। यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि बीती शाम अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री या उससे कम भी दर्ज किया गया। ये लोगों के लिए गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा सुस्त पंजाब में बीते कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। जिस कारण पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। वहीं, पंजाब के सभी जिलों में तापमान जो 49 डिग्री तक पहुंच गया था, उसमें भी गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम हो रहा है। जिसके चलते अब धीरे-धीरे पंजाब के सभी जिलो दोबारा से हीटवेव के संपर्क में आ जाएंगे। 10 जून को फाजिल्का व मुक्तसर में भी बठिंडा व मानसा की तरह हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 11 जून को पूरे पश्चिमी मालवा में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। 12 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर व रूपनगर को छोड़ पूरे पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।पंजाब में 12 जून तक तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। जाने पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- आज का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। जालंधर- आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। ये तापमान आज 39 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लुधियाना- न्यूनतम तापमान आज 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। पटियाला- न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। आज अनुमान है कि शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। मोहाली- न्यूनतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा।
लुधियाना में सांप के काटने से 2 की मौत:9 महीने के बच्चे को काटा, दूसरे मामले में सो रहे व्यक्ति को डसा
लुधियाना में सांप के काटने से 2 की मौत:9 महीने के बच्चे को काटा, दूसरे मामले में सो रहे व्यक्ति को डसा पंजाब के लुधियाना में सांप के काटने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पहले मामले में मरने वाला 9 महीने का बच्चा है। दूसरे मामले में 48 वर्षीय व्यक्ति है। दोनों मृतकों की पहचान फतेह वीर सिंह (9 महीने) और परमेश्वरी राम (मच्छर) (42) के रूप में हुई है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जमीन पर गद्दा बिछा कर सो रहा था परिवार जानकारी मुताबिक पहला मामला बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके का है। रविवार को फतेह वीर सिंह के रिश्तेदार विदेश से वापस आएंगे, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फतेह वीर के दादा अकाली दल के वरिष्ठ नेता हरजिंदर सिंह संधू ने कहा कि उनके बेटे तरनदीप सिंह संधू की वैल्डिंग की दुकान है। हर रोज की तरह उनका बेटा तरनदीप सिंह संधू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे में जमीन पर ही गद्दा बिछा लिया। देर रात बारिश के बाद ग्रिल से जहरीला सांप कमरे में घुस आया। मां देखा बच्चे के कान से निकल रहा था खून गद्दे पर फतेह वीर अपनी मां सोनमप्रीत कौर के साथ सो रहा था। तभी सांप ने बच्चे के कान पर काट लिया। सोनमप्रीत जब उठी और उसने देखा कि बच्चे के कान से खून बह रहा है और सांप कमरे से बाहर जा रहा था। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। धान की रोपाई के लिए आया था लुधियाना इसी तरह दूसरे मामले में सिधवां बेट के गांव कीड़ी भमाल में धान की रोपाई करने आए मजदूर परमेश्वरी राम (मच्छर) को कमरे में सोते समय सांप ने काट लिया। सुबह जब अचानक मालिक जगमीत सिंह उसे कमरे से उठाने गए तो उन्होंने देखा कि परमेश्वरी की मौत हो चुकी है। उसका शव सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। लेकिन उसे सिधवां बेट की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया। जहां उसका पोस्टमॉर्टम होगा। मृतक परमेश्वरी बिहार के गांव सुपौल का रहने वाला है। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।