जालंधर में जिला प्रशासन ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के दोनों दिन 11 और 12 फरवरी को मीट और शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। 12 फरवरी को देशभर में श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी को लेकर यह फैसला लिया गया है। प्रकाश पर्व को लेकर 11 फरवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा- 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव और इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मांस एवं मदिरा की बिक्री पर 2 दिन रोक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 एवं 12 फरवरी 2025 को जुलूस मार्ग पर एवं जुलूस स्थल के निकट मांस एवं मदिरा की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। जालंधर में जिला प्रशासन ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के दोनों दिन 11 और 12 फरवरी को मीट और शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। 12 फरवरी को देशभर में श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी को लेकर यह फैसला लिया गया है। प्रकाश पर्व को लेकर 11 फरवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा- 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव और इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मांस एवं मदिरा की बिक्री पर 2 दिन रोक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 एवं 12 फरवरी 2025 को जुलूस मार्ग पर एवं जुलूस स्थल के निकट मांस एवं मदिरा की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
मोगा-लुधियाना रोड पर अज्ञात वाहन से गनमैन की टक्कर, मौत:बहन से मिलकर लौट रहा था; 1 दिन पहले कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनाती
मोगा-लुधियाना रोड पर अज्ञात वाहन से गनमैन की टक्कर, मौत:बहन से मिलकर लौट रहा था; 1 दिन पहले कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनाती पंजाब के केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजीव राजा के गनमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक गनमैन हादसे से एक दिन पहले राजा के साथ ड्यूटी पर तैनात था। उसे जगराओं पुलिस लाइन से तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि मोगा-लुधियाना जीटी रोड पर देर रात गांव नथुवाला के कोठे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस संबंध में राजीव राजा ने कहा कि वह आज बाहर गए हुए हैं। एक दिन पहले ही उन्हें गनमैन मिला था। अभी तक वह उससे ठीक से मिले भी नहीं थे। यह खबर बेहद दुखद है। मृतक की बहन की शिकायत पर FIR गांव रामूवाला नवां निवासी मृतक की बहन कमलप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि कमलप्रीत कौर ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि भाई हरमनदीप सिंह पंजाब पुलिस में नौकरी करता था और वह केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा के पास गनमैन के तौर पर तैनात था। स्कूटी पर बहन से मिलकर लौट रहा था मृतक गनमैन अपनी बहन से मिलने के लिए स्कूटी पर गांव रामूवाला गया था। मृतक की बहन ने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी पर वापस आ रहा था तो रास्ते में एक अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिसकर्मी बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लुधियाना केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से पड़ोसी की छत चरमराई:दीवारों में दरारें, मकान के शीशे टूटे; धमाके से दहल उठा था पूरा इलाका
लुधियाना केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से पड़ोसी की छत चरमराई:दीवारों में दरारें, मकान के शीशे टूटे; धमाके से दहल उठा था पूरा इलाका लुधियाना में बीती रात सुंदर नगर के इलाका सरदार नगर में साहिल केमिकल के गोदाम में अचानक धमका हो गया था। आज सुबह धमाके को लेकर खुलासे में पता चला कि पड़ोसियों का काफी नुकसान हो गया है। सुबह पड़ोसियों ने जब अपना घर देखा तो उन्होंने पाया कि कई जगह छत्त की POP गिर गई। घर के कई शीशे तक टूट गए हैं। घर की वायरिंग तक जल गई है। धमाका होने से इलाके के लोगों में डर बन गया है। आग लगने के तुरंत बाद ही लोगों ने कंट्रोल रुम को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। करीब ढ़ाई घंटे तक आग लगी रही। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। धमाके से दहला इलाका जानकारी देते हुए पड़ोसी ने कहा कि कई बार केमिकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके हैं लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। पिछले 2 साल से ये फैक्ट्री चल रही है। केमिकल फैक्ट्री मालिकों का ही गोदाम है। गोदाम में धमाका होने के बाद इलाका भी दहल गया है। प्रशासन से मांग है कि रिहायशी इलाके में केमिकल की फैक्ट्रियां या गोदामों को हटवाया जाए। आज सुबह देखा तो पता चला कि धमाका होने के कारण घर की छत्तों और दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। शीशे तक टूट गए है। घर की वायरिंग जल गई।
पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट:तापमान में 5 डिग्री की गिरावट; सितंबर में भी मानसून रहेगा एक्टिव; 3 को फिर बरसात
पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट:तापमान में 5 डिग्री की गिरावट; सितंबर में भी मानसून रहेगा एक्टिव; 3 को फिर बरसात पंजाब में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीती शाम राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 30.4 डिग्री रहा। पूरे राज्य में अगस्त महीने में हुई बारिश के बाद मानसून के दो महीनों के आंकड़ों में हल्का सुधार दिखा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में भी अच्छी बारिश हो सकती है। पंजाब में बीते दिन अधिकतम शहरों में जमकर बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में 20 मिमी, एसबीएस नगर 23.6 मिमी, बरनाला 11 मिमी, लुधियाना में 5 मिमी, पटियाला में 4 मिमी, मोगा में 19 मिमी और संगरूर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज 8 जिलों में बारिश की संभावनाएं पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 8 जिलों में बारिश की प्रबल संभावनाएं हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का में अच्छी बारिश हो सकती है। पाकिस्तान में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान के साथ सटे इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। धान के लिए अच्छी है बारिश कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान के लिए ये बारिश अच्छी है। इससे धान की फसल पर पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन फलों और सब्जियों के लिए ये बारिश अच्छी नहीं है। किसानों को इस समय हो रही बारिश से नुकसान झेलना पड़ सकता है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 1.6 डिग्री कम है। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 0.5 डिग्री कम है। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज सुबह का न्यूनतम तापमान तकरीबन 27 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।