हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की न्यूड वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। उसके साथ गोहाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास छेड़छाड़ की गई। जींद महिला थाना पुलिस ने रोहतक के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। अब केस को आगे की कार्रवाई के लिए सोनीपत पुलिस को भेजा गया है। पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गोहना पढ़ने के लिए जाती है। सितंबर 2023 में रोहतक जिले के महम फरमाना निवासी रवि ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। किसी माध्यम से उसकी बेटी की न्यूड फोटो व वीडियो बना ली। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी बेटी ने सारी घटना के बारे में परिजनों को अवगत करवाया। लड़की के पिता ने इसके बाद महिला थाना जींद में इसकी शिकायत की। उसने बताया कि उसकी बेटी से छेड़छाड़ गोहाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास की गई थी। चूंकि घटनास्थल सोनीपत जिले का है, इस पर जींद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। इसमें फरमाना निवासी रवि के खिलाफ पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जीरो FIR को अब सोनीपत पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की न्यूड वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। उसके साथ गोहाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास छेड़छाड़ की गई। जींद महिला थाना पुलिस ने रोहतक के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। अब केस को आगे की कार्रवाई के लिए सोनीपत पुलिस को भेजा गया है। पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गोहना पढ़ने के लिए जाती है। सितंबर 2023 में रोहतक जिले के महम फरमाना निवासी रवि ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। किसी माध्यम से उसकी बेटी की न्यूड फोटो व वीडियो बना ली। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी बेटी ने सारी घटना के बारे में परिजनों को अवगत करवाया। लड़की के पिता ने इसके बाद महिला थाना जींद में इसकी शिकायत की। उसने बताया कि उसकी बेटी से छेड़छाड़ गोहाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास की गई थी। चूंकि घटनास्थल सोनीपत जिले का है, इस पर जींद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। इसमें फरमाना निवासी रवि के खिलाफ पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जीरो FIR को अब सोनीपत पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
