हरियाणा में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब यमुनानगर की रादौर विधानसभा से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सैनी ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा सौंपा है। सैनी भाजपा में शामिल होंगे। जगाधरी में 15 फरवरी को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली में भाजपा जॉइन करेंगे। बिशन लाल सैनी ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की आपसी फूट को बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस का राजपाठ आने लगता है तो पार्टी के बड़े नेता आपस में लड़ाई करने लग जाते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाता है। अब कार्यकर्ता हताश और मायूस थे, जिसके चलते मैंने अब बीजेपी जॉइन करने का फैसला लिया है। पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी ने दिया इस्तीफा… 11 दिन पहले ही दे दिए थे संकेत
2 फरवरी को रादौर में पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान वह भाजपा की नीतियों की सराहना करते दिखे थे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और हमारे बड़े भाई श्याम सिंह राणा अच्छा काम कर रहे हैं। उनके साथ तालमेल कर हलके की तस्वीर बदलने का वह काम करेंगे। 9 साल तक कांग्रेस में रहे
बिशन लाल सैनी ने कांग्रेस में 9 साल तक सेवाएं दीं। उन्होंने 2016 में पार्टी जॉइन की थी। सैनी ने कांग्रेस की टिकट पर रादौर विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ा, जिसमें से एक में जीत और दूसरे में हार मिली थी। बिशन लाल सैनी 3 बार विधायक रह चुके हैं। रादौर से हार गए थे बिशन सैनी, 60,216 वोट मिले
2024 के विधानसभा चुनाव में रादौर से भाजपा के श्याम सिंह राणा ने 13,132 वोटों से जीत दर्ज की थी। राणा को 73,348 और कांग्रेस के बिशन लाल सैनी को 60,216 वोट मिले थे। इसी चुनाव में बीएसपी के धर्मपाल तिगरा को 11,182, आम आदमी पार्टी (AAP) के भीम सिंह राठी को 3245 और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मंदीप टोपरा को 2959 वोट मिले थे। हरियाणा में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब यमुनानगर की रादौर विधानसभा से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सैनी ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा सौंपा है। सैनी भाजपा में शामिल होंगे। जगाधरी में 15 फरवरी को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली में भाजपा जॉइन करेंगे। बिशन लाल सैनी ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की आपसी फूट को बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस का राजपाठ आने लगता है तो पार्टी के बड़े नेता आपस में लड़ाई करने लग जाते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाता है। अब कार्यकर्ता हताश और मायूस थे, जिसके चलते मैंने अब बीजेपी जॉइन करने का फैसला लिया है। पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी ने दिया इस्तीफा… 11 दिन पहले ही दे दिए थे संकेत
2 फरवरी को रादौर में पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान वह भाजपा की नीतियों की सराहना करते दिखे थे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और हमारे बड़े भाई श्याम सिंह राणा अच्छा काम कर रहे हैं। उनके साथ तालमेल कर हलके की तस्वीर बदलने का वह काम करेंगे। 9 साल तक कांग्रेस में रहे
बिशन लाल सैनी ने कांग्रेस में 9 साल तक सेवाएं दीं। उन्होंने 2016 में पार्टी जॉइन की थी। सैनी ने कांग्रेस की टिकट पर रादौर विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ा, जिसमें से एक में जीत और दूसरे में हार मिली थी। बिशन लाल सैनी 3 बार विधायक रह चुके हैं। रादौर से हार गए थे बिशन सैनी, 60,216 वोट मिले
2024 के विधानसभा चुनाव में रादौर से भाजपा के श्याम सिंह राणा ने 13,132 वोटों से जीत दर्ज की थी। राणा को 73,348 और कांग्रेस के बिशन लाल सैनी को 60,216 वोट मिले थे। इसी चुनाव में बीएसपी के धर्मपाल तिगरा को 11,182, आम आदमी पार्टी (AAP) के भीम सिंह राठी को 3245 और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मंदीप टोपरा को 2959 वोट मिले थे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
