जींद में किसान की करंट लगने से मौत:खेत में खाद छिड़क रहा था, छह दिन पहले आई आंधी से नीचे लटकी थी तारें

जींद में किसान की करंट लगने से मौत:खेत में खाद छिड़क रहा था, छह दिन पहले आई आंधी से नीचे लटकी थी तारें

हरियाणा के जींद में खेत में खाद डाल रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गढ़ी थाना पुलिस ने बिजली निगम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हंसडहर निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई हरदेव सिंह जो कि शनिवार सुबह खेत में खड़ी ज्वार की फसल में खाद डालने के लिए गया था। खाद डालते समय हरदेव सिंह का पैर गलती से खेत में जमीन पर पड़ी बिजली की तार पर रखा गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। छह दिन पहले आई आंधी में नीचे लटक गई थी तारें
मौके पर मौजूद बलदेव सिंह ने हरदेव सिंह को बिजली की तार से छुड़ाया और व्हीकल का इंतजाम कर के नरवाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हरदेव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि करीब 5 से 6 दिन पहले आंधी तूफान और बारिश आई थी, जिससे उनके खेत में बिजली की तार खंबों से ढीली होकर जमीन से लगी हुई थी। इसको ठीक करने के लिए बिजली निगम में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई थी। हरदेव सिंह की मौत खेत में बिजली की गिरी पड़ी तार पर पड़ने की बजह से हुई है, यह निगम की बड़ी लापरवाही है। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुखदेव की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के जींद में खेत में खाद डाल रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गढ़ी थाना पुलिस ने बिजली निगम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हंसडहर निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई हरदेव सिंह जो कि शनिवार सुबह खेत में खड़ी ज्वार की फसल में खाद डालने के लिए गया था। खाद डालते समय हरदेव सिंह का पैर गलती से खेत में जमीन पर पड़ी बिजली की तार पर रखा गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। छह दिन पहले आई आंधी में नीचे लटक गई थी तारें
मौके पर मौजूद बलदेव सिंह ने हरदेव सिंह को बिजली की तार से छुड़ाया और व्हीकल का इंतजाम कर के नरवाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हरदेव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि करीब 5 से 6 दिन पहले आंधी तूफान और बारिश आई थी, जिससे उनके खेत में बिजली की तार खंबों से ढीली होकर जमीन से लगी हुई थी। इसको ठीक करने के लिए बिजली निगम में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई थी। हरदेव सिंह की मौत खेत में बिजली की गिरी पड़ी तार पर पड़ने की बजह से हुई है, यह निगम की बड़ी लापरवाही है। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुखदेव की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर