जींद में टीजीटी टीचर सस्पेंड:रेवाड़ी हेडक्वार्टर फिक्स, स्कूल में स्टाफ के बीच चल रहा था विवाद, माहौल खराब करने के आरोप

जींद में टीजीटी टीचर सस्पेंड:रेवाड़ी हेडक्वार्टर फिक्स, स्कूल में स्टाफ के बीच चल रहा था विवाद, माहौल खराब करने के आरोप

जींद में सरकारी स्कूल के टीजीटी टीचर को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन के दौरान टीचर को हेडक्वार्टर रेवाड़ी डीईईओ कार्यालय फिक्स किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर स्टाफ के बीच अंदरूनी कलह चल रही है, इसी के चलते माहौल खराब हो रहा था और इसके चलते ही टीचर को सस्पेंड किया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा जारी पत्र में जींद की डिफेंस कॉलोनी में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीजीटी टीचर अशोक कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सस्पेंशन के दौरान अशोक कुमार का हेडक्वार्टर रेवाड़ी को डीईईओ कार्यालय फिक्स किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे वहां के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अशोक कुमार अपना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि लैटर में सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अशोक कुमार का दूसरे स्टाफ के साथ विवाद चल रहा था। प्राचार्य के साथ भी दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। इसके बाद एक टीचर द्वारा अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके बाद कमेटी का गठन किया गया और कमेटी की जांच में अशोक कुमार को गलत ठहराया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई, वहां से अशोक कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए हैं। जींद में सरकारी स्कूल के टीजीटी टीचर को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन के दौरान टीचर को हेडक्वार्टर रेवाड़ी डीईईओ कार्यालय फिक्स किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर स्टाफ के बीच अंदरूनी कलह चल रही है, इसी के चलते माहौल खराब हो रहा था और इसके चलते ही टीचर को सस्पेंड किया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा जारी पत्र में जींद की डिफेंस कॉलोनी में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीजीटी टीचर अशोक कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सस्पेंशन के दौरान अशोक कुमार का हेडक्वार्टर रेवाड़ी को डीईईओ कार्यालय फिक्स किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे वहां के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अशोक कुमार अपना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि लैटर में सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अशोक कुमार का दूसरे स्टाफ के साथ विवाद चल रहा था। प्राचार्य के साथ भी दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। इसके बाद एक टीचर द्वारा अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके बाद कमेटी का गठन किया गया और कमेटी की जांच में अशोक कुमार को गलत ठहराया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई, वहां से अशोक कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर