दिल्ली में भाजपा की जीत पर जींद में जश्न मनाया गया। डिप्टी स्पीकर और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर कहा कि वह प्रार्थना करेंगे कि कांग्रेस को मोक्ष मिले। शनिवार दोपहर बाद कैथल रोड पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डॉ. राज सैनी, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी समेत भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां पर पटाखे फोड़े गए और जलेबी तथा लड्डू बांटे गए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने दिल्ली में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो झूठ बोलने का काम किया, अब वह सभी के सामने आ गया। अब दिल्ली का पूर्ण रूप से विकास होगा। जो नीतियां हरियाणा में लागू की गई हैं, उन नीतियों को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। हरियाणा छोटा जरूर लेकिन सक्षम- डॉ. कृष्ण मिढ़ा
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई पोर्टल लागू किए थे, जिनकी तारीफ प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। हरियाणा छोटा जरूर है लेकिन राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से सक्षम है और पूरे देश में अहम भूमिका रखता है। जिस तरह हरियाणा में ऑफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, उसी तरह दिल्ली में भी अब लोगों को ऑफिसों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। जुलाना से कांग्रेस विधायक ने नहीं दी प्रतिक्रिया
जींद जिले की पांच विधानसभा में से चार सीटों पर भाजपा है और जुलाना सीट पर कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट हैं। दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के सवाल पर विनेश फोगाट बचती दिखी। उन्होंने कहा कि वह गांवों के दौरों में व्यस्त हैं, उन्हें क्या पता दिल्ली में क्या चल रहा है। दिल्ली में भाजपा की जीत पर जींद में जश्न मनाया गया। डिप्टी स्पीकर और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर कहा कि वह प्रार्थना करेंगे कि कांग्रेस को मोक्ष मिले। शनिवार दोपहर बाद कैथल रोड पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डॉ. राज सैनी, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी समेत भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां पर पटाखे फोड़े गए और जलेबी तथा लड्डू बांटे गए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने दिल्ली में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो झूठ बोलने का काम किया, अब वह सभी के सामने आ गया। अब दिल्ली का पूर्ण रूप से विकास होगा। जो नीतियां हरियाणा में लागू की गई हैं, उन नीतियों को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। हरियाणा छोटा जरूर लेकिन सक्षम- डॉ. कृष्ण मिढ़ा
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई पोर्टल लागू किए थे, जिनकी तारीफ प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। हरियाणा छोटा जरूर है लेकिन राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से सक्षम है और पूरे देश में अहम भूमिका रखता है। जिस तरह हरियाणा में ऑफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, उसी तरह दिल्ली में भी अब लोगों को ऑफिसों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। जुलाना से कांग्रेस विधायक ने नहीं दी प्रतिक्रिया
जींद जिले की पांच विधानसभा में से चार सीटों पर भाजपा है और जुलाना सीट पर कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट हैं। दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के सवाल पर विनेश फोगाट बचती दिखी। उन्होंने कहा कि वह गांवों के दौरों में व्यस्त हैं, उन्हें क्या पता दिल्ली में क्या चल रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![जींद में डिप्टी स्पीकर बोले- कांग्रेस को मोक्ष मिले:केजरीवाल ने झूठ बोला, अब सच सबके सामने, दिल्ली में हरियाणा की नीतियां लागू होगी](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/whatsappvideo2025-02-08at55945pm-ezgifcom-resize_1739018101.gif)