गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई जा रही है। मिलेनियम सिटी में रहने वाले करीब दो लाख बिहार के लोगों को साधने के लिए भाजपा नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। एक महीने के दौरान गुरु कमल कार्यालय में चार बैठकें हो चुकी हैं। रविवार को भी जिला अध्यक्ष एसपी त्यागी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य बिहार चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना और गुरुग्राम में रह रहे बिहार के मतदाताओं को संगठित करना रहा। बिहार के लोगों की बनाई जा रही सूची मंडल अध्यक्षों की अगुआई में बिहार के मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसमें फैक्ट्री, कंपनी और दूसरे प्रतिष्ठान मालिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है। इस सूची में नाम, व्यवसाय पता, बिहार घर का पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी एकत्र की जा रही है। भाजपा द्वारा नरेटिव रणनीति पर काम इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। एनडीए में जदयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। एनडीए ने 225 सीटों के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं। भाजपा नरेटिव रणनीति पर काम कर रही है। गुरुग्राम इसलिए अहम गुरुग्राम में आयोजित इस बैठक का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में बिहार के प्रवासी मतदाता रहते हैं। बीजेपी ने इन मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। मनीष यादव ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत देशभर में बिहार के प्रवासियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुग्राम जैसे शहरों में रह रहे बिहारवासियों को उनके मूल क्षेत्रों में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ कोआर्डिनेशन जिलाध्यक्ष एसपी त्यागी का कहना है कि बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार के हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ कोआर्डिनेशन बढ़ाया जाएगा। बीजेपी नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 174 विधानसभा क्षेत्रों में मिली बढ़त को विधानसभा चुनाव में और मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। गुरुग्राम की यह बैठक बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रवासी मतदाताओं को संगठित कर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर, बीजेपी बिहार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में बीजेपी के प्रदेश संयोजक मनीष यादव, जिला संयोजक डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, पूर्वांचल प्रकोष्ठ संयोजक राघवेंद्र, सह-संयोजक जयवीर यादव, रवि बंसल, मनीष गड़ोली, मनीष सैदपुर, हितेश भारद्वाज, सचिन शर्मा, पी.सी. सैनी, ललित गड़ोली समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई जा रही है। मिलेनियम सिटी में रहने वाले करीब दो लाख बिहार के लोगों को साधने के लिए भाजपा नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। एक महीने के दौरान गुरु कमल कार्यालय में चार बैठकें हो चुकी हैं। रविवार को भी जिला अध्यक्ष एसपी त्यागी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य बिहार चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना और गुरुग्राम में रह रहे बिहार के मतदाताओं को संगठित करना रहा। बिहार के लोगों की बनाई जा रही सूची मंडल अध्यक्षों की अगुआई में बिहार के मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसमें फैक्ट्री, कंपनी और दूसरे प्रतिष्ठान मालिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है। इस सूची में नाम, व्यवसाय पता, बिहार घर का पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी एकत्र की जा रही है। भाजपा द्वारा नरेटिव रणनीति पर काम इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। एनडीए में जदयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। एनडीए ने 225 सीटों के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं। भाजपा नरेटिव रणनीति पर काम कर रही है। गुरुग्राम इसलिए अहम गुरुग्राम में आयोजित इस बैठक का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में बिहार के प्रवासी मतदाता रहते हैं। बीजेपी ने इन मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। मनीष यादव ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत देशभर में बिहार के प्रवासियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुग्राम जैसे शहरों में रह रहे बिहारवासियों को उनके मूल क्षेत्रों में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ कोआर्डिनेशन जिलाध्यक्ष एसपी त्यागी का कहना है कि बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार के हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ कोआर्डिनेशन बढ़ाया जाएगा। बीजेपी नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 174 विधानसभा क्षेत्रों में मिली बढ़त को विधानसभा चुनाव में और मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। गुरुग्राम की यह बैठक बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रवासी मतदाताओं को संगठित कर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर, बीजेपी बिहार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में बीजेपी के प्रदेश संयोजक मनीष यादव, जिला संयोजक डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, पूर्वांचल प्रकोष्ठ संयोजक राघवेंद्र, सह-संयोजक जयवीर यादव, रवि बंसल, मनीष गड़ोली, मनीष सैदपुर, हितेश भारद्वाज, सचिन शर्मा, पी.सी. सैनी, ललित गड़ोली समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
