जींद में नवविवाहिता ने किया सुसाइड:एक साल पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति, फांसी के फंदे पर झूली

जींद में नवविवाहिता ने किया सुसाइड:एक साल पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति, फांसी के फंदे पर झूली

जींद के जुलाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के चाचा बंटी ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी भतीजी 19 वर्षीय पायल की शादी जुलाना के गढ़वाली निवासी विकास के साथ हुई थी। विकास बिजली मिस्त्री का काम करता था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद विकास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। दहेज नहीं लाने पर की जाती थी मारपीट दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती। शुरूआत में कई दिनों तक वह लोकलाज के डर से चुप रही लेकिन उसके पति के जुल्म बढ़ते चले गए। पायल ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी। उन्होंने समझाया भी लेकिन विकास नहीं माना। पति की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार की रात को पायल ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उस समय परिवार के लोग इधर-उधर गए हुए थे। परिवार के लोग वापस आए तो पायल फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और इसे जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के मायका पक्ष को इसकी जानकारी दी गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर मुकेश के मुताबिक, मृतका के चाचा की शिकायत पर पति विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद के जुलाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के चाचा बंटी ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी भतीजी 19 वर्षीय पायल की शादी जुलाना के गढ़वाली निवासी विकास के साथ हुई थी। विकास बिजली मिस्त्री का काम करता था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद विकास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। दहेज नहीं लाने पर की जाती थी मारपीट दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती। शुरूआत में कई दिनों तक वह लोकलाज के डर से चुप रही लेकिन उसके पति के जुल्म बढ़ते चले गए। पायल ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी। उन्होंने समझाया भी लेकिन विकास नहीं माना। पति की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार की रात को पायल ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उस समय परिवार के लोग इधर-उधर गए हुए थे। परिवार के लोग वापस आए तो पायल फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और इसे जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के मायका पक्ष को इसकी जानकारी दी गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर मुकेश के मुताबिक, मृतका के चाचा की शिकायत पर पति विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर