हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के बुआना गांव में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जुलाना हलके में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट चुनाव को लेकर दौरे कर रही है। बीती रात बुआना गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यकर्ता के संबोधित करने पर विरोध कार्यक्रम में विनेश फौगाट के बोलने से पहले विनेश ने अपना माइक कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्ण बुआना को दे दिया। जैसे ही उसने बोलना शुरू किया, तो गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुधीर बुआना ने इसका विरोध किया, कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कुछ लोग माइक पर बोलने का विरोध कर रहे थे, तो कुछ लोग समर्थन कर रहे थे। सुधीर बुआना ने बताया कि गांव में विनेश फौगाट का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम तय समय से चार घंटे लेट हो रहा था। इसलिए कार्यकर्ताओं को बोलने से मना कर दिया गया था। मामले को बिगड़ता देख विनेश फौगाट ने माइक को खुद लिया और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी, कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ना हमारे संस्कार नही हैं। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के बुआना गांव में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जुलाना हलके में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट चुनाव को लेकर दौरे कर रही है। बीती रात बुआना गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यकर्ता के संबोधित करने पर विरोध कार्यक्रम में विनेश फौगाट के बोलने से पहले विनेश ने अपना माइक कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्ण बुआना को दे दिया। जैसे ही उसने बोलना शुरू किया, तो गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुधीर बुआना ने इसका विरोध किया, कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कुछ लोग माइक पर बोलने का विरोध कर रहे थे, तो कुछ लोग समर्थन कर रहे थे। सुधीर बुआना ने बताया कि गांव में विनेश फौगाट का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम तय समय से चार घंटे लेट हो रहा था। इसलिए कार्यकर्ताओं को बोलने से मना कर दिया गया था। मामले को बिगड़ता देख विनेश फौगाट ने माइक को खुद लिया और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी, कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ना हमारे संस्कार नही हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
