हरियाणा के जींद जिले की सीमा से लगते पंजाब खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को रात 11 बजे खाली करवा दिया गया। यहां धरने पर बैठे 300 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। बॉर्डर के पंजाब की तरफ तीन हजार से ज्यादा पुलिस बल तो वहीं जींद की तरफ 600 पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया है। हरियाणा की तरफ किसानों की कोई गतिविधियां नहीं हैं। आज और कल पुलिस यहां तैनात रहेगी और रास्ते को पूरी तरह से खोलने का काम किया जाएगा। बुधवार को किसानों की केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में 7वीं वार्ता बेनतीजा रही थी। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल भी बॉर्डर पर किया तैनात इस मीटिंग से बाहर आए किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से ही किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पंजाब की तरफ किसानों का मूमेंट बढ़ा तो जींद की तरफ भी पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। जींद में अभी तक किसी भी किसान संगठन द्वारा आंदोलन करने या इसमें शामिल होने की घोषणा नहीं की गई है। पुलिस की छह कंपनियों के अलावा बॉर्डर पर हरियाणा की साइड पहले से ही अर्द्धसैनिक बल पुलिस की 21 कंपनियां तैनात हैं। पक्की बेरिकेडिंग को हटाने का काम होगा शुरू हालांकि आज अगर किसानों की तरफ से बॉर्डर की तरफ जाने की कोशिश की जाती है तो यह मुश्किल होगा, क्योंकि बॉर्डर पर हरियाणा की सीमा में पहले ही पक्की बेरिकेडिंग कर रखी है। यहां से किसानों का आगे बढ़ना संभव नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि आज से यहां पक्की बेरिकेडिंग को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। एक साल पहले पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे, लेकिन हरियाणा की सीमा पार नहीं कर पाए। किसान नेता गुरदेव उझाना ने बताया कि स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल हरियाणा की ओर किसान संगठनों ने कोई फैसला नहीं लिया है। DIG ने कहा, उन्हें रोड क्लीयर कराने के ऑर्डर मिले
बॉर्डर पर पटियाला रेंज के DIG मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें ऊपर से ऑर्डर मिले हैं। आज और कल पुलिस खनौरी बॉर्डर पर तैनात रहेगी। किसानो ने पिछले लम्बे समय से बॉर्डर को रोका गया था। यहां बाधित ट्रैफिक को खुलवाने को लेकर उन्हें आदेश मिले हैं। बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठाने के लिए हम किसानों को अपना दुश्मन समझकर नहीं आये थे। पुलिस में भी किसानो के ही बच्चे नौकरी करते हैं। हम सरकार के ऑर्डर की हम पालना कर रहे हैं और आराम से किसानों को समझाया गया है। किसानों को भी पुलिस के साथ लड़ाई नहीं करने की बात कही गई है। किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। हरियाणा के जींद जिले की सीमा से लगते पंजाब खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को रात 11 बजे खाली करवा दिया गया। यहां धरने पर बैठे 300 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। बॉर्डर के पंजाब की तरफ तीन हजार से ज्यादा पुलिस बल तो वहीं जींद की तरफ 600 पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया है। हरियाणा की तरफ किसानों की कोई गतिविधियां नहीं हैं। आज और कल पुलिस यहां तैनात रहेगी और रास्ते को पूरी तरह से खोलने का काम किया जाएगा। बुधवार को किसानों की केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में 7वीं वार्ता बेनतीजा रही थी। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल भी बॉर्डर पर किया तैनात इस मीटिंग से बाहर आए किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से ही किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पंजाब की तरफ किसानों का मूमेंट बढ़ा तो जींद की तरफ भी पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। जींद में अभी तक किसी भी किसान संगठन द्वारा आंदोलन करने या इसमें शामिल होने की घोषणा नहीं की गई है। पुलिस की छह कंपनियों के अलावा बॉर्डर पर हरियाणा की साइड पहले से ही अर्द्धसैनिक बल पुलिस की 21 कंपनियां तैनात हैं। पक्की बेरिकेडिंग को हटाने का काम होगा शुरू हालांकि आज अगर किसानों की तरफ से बॉर्डर की तरफ जाने की कोशिश की जाती है तो यह मुश्किल होगा, क्योंकि बॉर्डर पर हरियाणा की सीमा में पहले ही पक्की बेरिकेडिंग कर रखी है। यहां से किसानों का आगे बढ़ना संभव नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि आज से यहां पक्की बेरिकेडिंग को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। एक साल पहले पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे, लेकिन हरियाणा की सीमा पार नहीं कर पाए। किसान नेता गुरदेव उझाना ने बताया कि स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल हरियाणा की ओर किसान संगठनों ने कोई फैसला नहीं लिया है। DIG ने कहा, उन्हें रोड क्लीयर कराने के ऑर्डर मिले
बॉर्डर पर पटियाला रेंज के DIG मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें ऊपर से ऑर्डर मिले हैं। आज और कल पुलिस खनौरी बॉर्डर पर तैनात रहेगी। किसानो ने पिछले लम्बे समय से बॉर्डर को रोका गया था। यहां बाधित ट्रैफिक को खुलवाने को लेकर उन्हें आदेश मिले हैं। बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठाने के लिए हम किसानों को अपना दुश्मन समझकर नहीं आये थे। पुलिस में भी किसानो के ही बच्चे नौकरी करते हैं। हम सरकार के ऑर्डर की हम पालना कर रहे हैं और आराम से किसानों को समझाया गया है। किसानों को भी पुलिस के साथ लड़ाई नहीं करने की बात कही गई है। किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
