जौनपुर में बस की स्टेयरिंग फेल, 4 यात्रियों की मौत:ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हुई, 2 बार पलटी, 15 गंभीर

जौनपुर में बस की स्टेयरिंग फेल, 4 यात्रियों की मौत:ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हुई, 2 बार पलटी, 15 गंभीर

जौनपुर में स्टेयरिंग फेल होने से तेज रफ्तार बस ओवरब्रिज पर पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस करीब 80 की स्पीड में चल रही थी। अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सवारियां खिड़कियां तोड़कर सड़क पर छिटक गईं। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। हादसा सुबह 9 बजे बक्शा थाना क्षेत्र में शंभूगंज बाजार के पास लखनऊ-हरदोई हाईवे पर ओवरब्रिज पर हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बस को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही DM-SP मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 3 तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है… जौनपुर में स्टेयरिंग फेल होने से तेज रफ्तार बस ओवरब्रिज पर पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस करीब 80 की स्पीड में चल रही थी। अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सवारियां खिड़कियां तोड़कर सड़क पर छिटक गईं। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। हादसा सुबह 9 बजे बक्शा थाना क्षेत्र में शंभूगंज बाजार के पास लखनऊ-हरदोई हाईवे पर ओवरब्रिज पर हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बस को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही DM-SP मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 3 तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर