झांसी में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके चेहरे, आंख, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और प्रेमी को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि बहू संगीता ने पहले पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पी। इसी दौरान बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर गला घोंट दिया। मां के चीखने की आवाज सुनकर बेटी पहुंची तो उसे रुपए देकर भगाने लगा। वह नहीं भागी तो दरवाजा बंद कर लिया। तब बेटी ने मकान में अपने किराएदार से सब कुछ बताया। किराएदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो महिला की लाश बेड पर पड़ी थी। उसका बॉयफ्रेंड भी बगल में सोया था, जबकि पति सोफे पर नशे में धुत पड़ा था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना गुरुवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए… चिल्लाने की आवाज आई, फिर बंद हुआ शोरगुल
रतनलाल अहिरवार बसपा के शासन में राज्यमंत्री रहे। उनका भतीजा रविंद्र अहिरवार पत्नी संगीता अहिरवार (36) और तीन बच्चों के साथ लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले में रहता था। बड़ी बेटी एंजल ने बताया- गुरुवार शाम 9 बजे रोहित वाल्मीकि शराब लेकर घर पर आया। मां संगीता, रोहित और पापा रविंद्र बेडरूम में चले गए। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मुझे और मेरे भाई-बहन को ऊपर किराएदार महिला के पास भेज दिया। रोहित वाल्मिकी संगीता का प्रेमी बताया जा रहा है, वह अक्सर मिलने आता था। किराएदार ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली
एंजल ने बताया- करीब एक घंटे बाद हम लोग नीचे आ गए और दूसरे कमरे में चले गए। तभी बेडरूम के अंदर से मारपीट की आवाज आने लगी। मेरी मां जोर-जोर से चिल्ला रही थीं। वह कह रही थीं कि एंजल यहां आओ, मुझे बचाओ। मैं दौड़कर बेडरूम के पास गई। दरवाजा खटखटाया। रोहित ने थोड़ा सा दरवाजा खोला। बोला- ये लो 100 रुपए तुम बाहर जाओ कुछ ले लो जाकर। मगर, मैंने पैसे नहीं लिए तो रोहित ने दरवाजा बंद कर लिया। फिर वह मां को पीटने लगा। मैं दौड़कर मकान की दूसरी मंजिल में रहने वाली किराएदार शकुंतला के पास गई और जानकारी दी। शकुंतला के साथ मैं नीचे आई। मगर तब तक आवाज शांत हो चुकी थी। शकुंतला ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, मगर दरवाजा नहीं खुला। शकुंतला ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। बंद कमरे में मिले पति और बॉयफ्रेंड
जब पुलिस आई तो बेडरूम अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाया। रोहित ने दरवाजा खोला। संगीता की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। उसी बेड पर बॉयफ्रेंड बैठा था, जबकि पति सामने सोफे पर लेटा था। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। कमरे से शराब की 3 बोतलें भी बरामद हुई हैं। संगीता पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के भाई तुलसीदास की बहू थी। संगीता के 3 बच्चे हैं, 12 साल की बेटी एंजल, 10 साल की बेटी अर्पिता और 5 साल का बेटा अंश है। मौत कैसे हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा- एसपी सिटी
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया, संगीता अहिरवार की डेडबॉडी उसके बेडरूम में मिली है। उसी रूम में महिला का पति और बॉयफ्रेंड भी मिले हैं। दोनों को हिरासत में लिया है। महिला की आंख और गले पर चोट के निशान हैं। फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए हैं। मौत कैसे हुई, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। …………………… ये खबर भी पढ़ें- साहिल के रहस्यमयी कमरे में शैतान की तस्वीरें, पालतू बिल्ली:मेरठ में सौरभ का सिर काटकर यहीं लाया, मुस्कान से कहा था- वध करो सौरभ को 4 टुकड़ों में काट देने वाला साहिल जेहन से अंधविश्वासी था। दुनिया के लिए वह CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई कर रहा था। मगर कमरे में एक तांत्रिक की तरह रहता था। छोटे-छोटे अनुष्ठान करता, मंत्रों को सिद्ध करने की कोशिश करता।पढ़ें पूरी खबर झांसी में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके चेहरे, आंख, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और प्रेमी को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि बहू संगीता ने पहले पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पी। इसी दौरान बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर गला घोंट दिया। मां के चीखने की आवाज सुनकर बेटी पहुंची तो उसे रुपए देकर भगाने लगा। वह नहीं भागी तो दरवाजा बंद कर लिया। तब बेटी ने मकान में अपने किराएदार से सब कुछ बताया। किराएदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो महिला की लाश बेड पर पड़ी थी। उसका बॉयफ्रेंड भी बगल में सोया था, जबकि पति सोफे पर नशे में धुत पड़ा था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना गुरुवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए… चिल्लाने की आवाज आई, फिर बंद हुआ शोरगुल
रतनलाल अहिरवार बसपा के शासन में राज्यमंत्री रहे। उनका भतीजा रविंद्र अहिरवार पत्नी संगीता अहिरवार (36) और तीन बच्चों के साथ लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले में रहता था। बड़ी बेटी एंजल ने बताया- गुरुवार शाम 9 बजे रोहित वाल्मीकि शराब लेकर घर पर आया। मां संगीता, रोहित और पापा रविंद्र बेडरूम में चले गए। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मुझे और मेरे भाई-बहन को ऊपर किराएदार महिला के पास भेज दिया। रोहित वाल्मिकी संगीता का प्रेमी बताया जा रहा है, वह अक्सर मिलने आता था। किराएदार ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली
एंजल ने बताया- करीब एक घंटे बाद हम लोग नीचे आ गए और दूसरे कमरे में चले गए। तभी बेडरूम के अंदर से मारपीट की आवाज आने लगी। मेरी मां जोर-जोर से चिल्ला रही थीं। वह कह रही थीं कि एंजल यहां आओ, मुझे बचाओ। मैं दौड़कर बेडरूम के पास गई। दरवाजा खटखटाया। रोहित ने थोड़ा सा दरवाजा खोला। बोला- ये लो 100 रुपए तुम बाहर जाओ कुछ ले लो जाकर। मगर, मैंने पैसे नहीं लिए तो रोहित ने दरवाजा बंद कर लिया। फिर वह मां को पीटने लगा। मैं दौड़कर मकान की दूसरी मंजिल में रहने वाली किराएदार शकुंतला के पास गई और जानकारी दी। शकुंतला के साथ मैं नीचे आई। मगर तब तक आवाज शांत हो चुकी थी। शकुंतला ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, मगर दरवाजा नहीं खुला। शकुंतला ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। बंद कमरे में मिले पति और बॉयफ्रेंड
जब पुलिस आई तो बेडरूम अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाया। रोहित ने दरवाजा खोला। संगीता की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। उसी बेड पर बॉयफ्रेंड बैठा था, जबकि पति सामने सोफे पर लेटा था। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। कमरे से शराब की 3 बोतलें भी बरामद हुई हैं। संगीता पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के भाई तुलसीदास की बहू थी। संगीता के 3 बच्चे हैं, 12 साल की बेटी एंजल, 10 साल की बेटी अर्पिता और 5 साल का बेटा अंश है। मौत कैसे हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा- एसपी सिटी
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया, संगीता अहिरवार की डेडबॉडी उसके बेडरूम में मिली है। उसी रूम में महिला का पति और बॉयफ्रेंड भी मिले हैं। दोनों को हिरासत में लिया है। महिला की आंख और गले पर चोट के निशान हैं। फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए हैं। मौत कैसे हुई, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। …………………… ये खबर भी पढ़ें- साहिल के रहस्यमयी कमरे में शैतान की तस्वीरें, पालतू बिल्ली:मेरठ में सौरभ का सिर काटकर यहीं लाया, मुस्कान से कहा था- वध करो सौरभ को 4 टुकड़ों में काट देने वाला साहिल जेहन से अंधविश्वासी था। दुनिया के लिए वह CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई कर रहा था। मगर कमरे में एक तांत्रिक की तरह रहता था। छोटे-छोटे अनुष्ठान करता, मंत्रों को सिद्ध करने की कोशिश करता।पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की गला घोंटकर हत्या:पति और बॉयफ्रेंड संग शराब पी, बेड पर मिली लाश; आंख-गले पर चोट के निशान
