राहुल गांधी से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, लिखा- परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी

राहुल गांधी से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, लिखा- परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी

पंजाब के लुधियाना में हल्का पश्चमी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद अब किसी भी समय उप-चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को घोषित किया है। वहीं अब कांग्रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी इस सीट के लिए पूरा जोर लगा रहे है। भारत भूषण आशु लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वहीं वह आज कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी से मुलाकात करके आए है। आशु ने सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट आशु ने सोशल मीडिया पर लिखा- परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी, लुधियाना पश्चिम से शुरू हुई हवा 2027 तक पूरे पंजाब में तूफान मचा देगी। कांग्रेस पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से वापस आ रही है। आज नई दिल्ली में अपने नेता और गुरु, राहुल गांधी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ हर बातचीत प्रेरणादायक है, जो सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से भरी हुई है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है, दृढ़ है और अब से हर चुनाव जीतने के लिए तैयार है। उनका निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं मुझ पर और पंजाब के लिए हमारे मिशन पर उनके विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। बदलाव शुरू हो गया है। पंजाब के लुधियाना में हल्का पश्चमी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद अब किसी भी समय उप-चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को घोषित किया है। वहीं अब कांग्रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी इस सीट के लिए पूरा जोर लगा रहे है। भारत भूषण आशु लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वहीं वह आज कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी से मुलाकात करके आए है। आशु ने सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट आशु ने सोशल मीडिया पर लिखा- परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी, लुधियाना पश्चिम से शुरू हुई हवा 2027 तक पूरे पंजाब में तूफान मचा देगी। कांग्रेस पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से वापस आ रही है। आज नई दिल्ली में अपने नेता और गुरु, राहुल गांधी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ हर बातचीत प्रेरणादायक है, जो सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से भरी हुई है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है, दृढ़ है और अब से हर चुनाव जीतने के लिए तैयार है। उनका निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं मुझ पर और पंजाब के लिए हमारे मिशन पर उनके विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। बदलाव शुरू हो गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर