हरियाणा के रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव आज झाडू लेकर सफाई अभियान चलाएंगे। शहर के उत्तम नगर में अभियान की शुरुआत होगी। दिल्ली रोड स्थित राव वाटर वाली गली में राव वाटर बर्फ फैक्ट्री से हनुमान मन्दिर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। करीब दो घंटे तक विधायक युवाओं के साथ सड़कों पर झाडू लगाएंगे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के अनुसार वे रेवाड़ी से प्रेम करते हैं। आई लव रेवाड़ी अभियान के तहत वे शनिवार को सुबह अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा की टीम भी अभियान में उनके साथ रहेगी। उत्तम नगर वार्ड 12 के लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। शहर हमारा है तो हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इसे साफ-सुथरा रखा जाए। हरियाणा के रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव आज झाडू लेकर सफाई अभियान चलाएंगे। शहर के उत्तम नगर में अभियान की शुरुआत होगी। दिल्ली रोड स्थित राव वाटर वाली गली में राव वाटर बर्फ फैक्ट्री से हनुमान मन्दिर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। करीब दो घंटे तक विधायक युवाओं के साथ सड़कों पर झाडू लगाएंगे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के अनुसार वे रेवाड़ी से प्रेम करते हैं। आई लव रेवाड़ी अभियान के तहत वे शनिवार को सुबह अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा की टीम भी अभियान में उनके साथ रहेगी। उत्तम नगर वार्ड 12 के लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। शहर हमारा है तो हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इसे साफ-सुथरा रखा जाए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
