ट्रक से टक्कर के बाद प्राइवेट बस नाले में गिरी:5 की मौत, 30 लोग घायल; SSP बोलीं- पुल पर कंस्ट्रक्शन चल रही थी

ट्रक से टक्कर के बाद प्राइवेट बस नाले में गिरी:5 की मौत, 30 लोग घायल; SSP बोलीं- पुल पर कंस्ट्रक्शन चल रही थी

पंजाब के फरीदकोट में ट्रक की टक्कर के बाद प्राइवेट बस रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 2 लोगों के हाथ कट गए हैं। उन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना मंगलवार सुबह कोटकपूरा रोड पर हुई। न्यू दीप कंपनी की यह बस कोटकपूरा से फरीदकोट आ रही थी। हादसे की सूचना मिले ही DC विनीत कुमार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। SSP प्रज्ञा जैन ने बताया कि लोगों को निकालने का काम जारी है। हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुल का काम अंडर कंस्ट्रक्शन था। हमारी पहली कोशिश लोगों की जान बचाने की है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें 35 लोग सवार थे, 2 लोगों के हाथ कटे
DC विनीत कुमार ने बताया कि बस में करीब 35 सवार थी। 2 लोगों के हाथ कट गए हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हमारा फोकस घायलों को बढ़िया सुविधा देने पर लगा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शायद पुल पर ओवरटेक करते हुए हादसा हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी बॉडी के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। हम रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट भेज रहे हैं।जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…. पंजाब के फरीदकोट में ट्रक की टक्कर के बाद प्राइवेट बस रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 2 लोगों के हाथ कट गए हैं। उन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना मंगलवार सुबह कोटकपूरा रोड पर हुई। न्यू दीप कंपनी की यह बस कोटकपूरा से फरीदकोट आ रही थी। हादसे की सूचना मिले ही DC विनीत कुमार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। SSP प्रज्ञा जैन ने बताया कि लोगों को निकालने का काम जारी है। हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुल का काम अंडर कंस्ट्रक्शन था। हमारी पहली कोशिश लोगों की जान बचाने की है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें 35 लोग सवार थे, 2 लोगों के हाथ कटे
DC विनीत कुमार ने बताया कि बस में करीब 35 सवार थी। 2 लोगों के हाथ कट गए हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हमारा फोकस घायलों को बढ़िया सुविधा देने पर लगा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शायद पुल पर ओवरटेक करते हुए हादसा हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी बॉडी के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। हम रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट भेज रहे हैं।जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है….   पंजाब | दैनिक भास्कर