हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की ठियोग में बस सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। ठियोग में HRTC की तीन से चार बसें कई दिनों से खराब बताई जा रही है। इससे आधा दर्जन रूटों पर HRTC की बसें नहीं भेजी जा रही। इस वजह से रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठियोग-शड़याना-शावग रूट पर चलने वाली बस के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। देवरीघाट पंचायत के लोग रोजाना बस के इंतजार में सुबह 8 बजे सड़कों पर खड़े हो जाते हैं। बस के इंतजार में सड़क पर 9 बज जाते हैं। मगर पांच दिन से बस नहीं आ रही। इसके बाद लोगों को सात से आठ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई का सफर पैदल करना पड़ता है। छोटे स्कूली बच्चों को मजबूरन वापस घर लौटना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे रोजाना हो रहे लेट
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण देवरीघाट पंचायत के लोगों को ठियोग पहुंचने में दो से तीन घंटे का वक्त लग जाता है। इससे स्कूली बच्चे स्कूल और कामकाजी लोग दफ्तरों के लिए रोजाना लेट हो रहे हैं। मगर HRTC प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। HRTC के पास ठियोग में बसों की मरम्मत को सामान का अभाव
सूत्रों की माने तो खराब पड़ी बसों की मरम्मत के लिए HRTC के पास पुर्जें ही नहीं है। इससे बसों को ठीक करने में कई कई दिन लग रहे हैं। देवरीघाट पंचायत निवासी लक्ष्मी सिंह, राहुल, आशीष, शेर सिंह ने बताया कि ठियोग-शड़याना-शावग रूट पर पांच-छह महीने से बस नियमित तौर पर नहीं चल रही। महीने में 15 दिन मुश्किल से चलती है। बाकी दिन बस नहीं आती है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन हर वक्त बसें खराब होने का बहाना बनाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ठियोग के लिए नई बसें भेजने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द रूट पर बस नहीं भेजी गई तो आने वाले दिनों में पंचायत की जनता ठियोग में चक्का जाम करेगी। जल्द बहाल होगी बस सेवा: RM
आरएम शिमला पंकज ठाकुर ने बताया कि कुछ बसों में खराबी की वजह से कुछ रूटों पर सेवा बाधित हुई थी। बसों को ठीक किया जा रहा है। जल्द सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है। ठियोग के अड्डा इंचार्ज प्रकाश ठाकुर ने बताया कि तीन बसों में खराबी थी। इसकी वजह से कुछ रूटों पर बस सेवा बाधित हुई है। इनकी मरम्मत की जा रही है। एचआरटीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे: MLA
ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने बताया कि ठियोग के जिन रूटों पर बसें नहीं भेजी जा रही है, उनकी जानकारी लेने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की ठियोग में बस सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। ठियोग में HRTC की तीन से चार बसें कई दिनों से खराब बताई जा रही है। इससे आधा दर्जन रूटों पर HRTC की बसें नहीं भेजी जा रही। इस वजह से रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठियोग-शड़याना-शावग रूट पर चलने वाली बस के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। देवरीघाट पंचायत के लोग रोजाना बस के इंतजार में सुबह 8 बजे सड़कों पर खड़े हो जाते हैं। बस के इंतजार में सड़क पर 9 बज जाते हैं। मगर पांच दिन से बस नहीं आ रही। इसके बाद लोगों को सात से आठ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई का सफर पैदल करना पड़ता है। छोटे स्कूली बच्चों को मजबूरन वापस घर लौटना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे रोजाना हो रहे लेट
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण देवरीघाट पंचायत के लोगों को ठियोग पहुंचने में दो से तीन घंटे का वक्त लग जाता है। इससे स्कूली बच्चे स्कूल और कामकाजी लोग दफ्तरों के लिए रोजाना लेट हो रहे हैं। मगर HRTC प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। HRTC के पास ठियोग में बसों की मरम्मत को सामान का अभाव
सूत्रों की माने तो खराब पड़ी बसों की मरम्मत के लिए HRTC के पास पुर्जें ही नहीं है। इससे बसों को ठीक करने में कई कई दिन लग रहे हैं। देवरीघाट पंचायत निवासी लक्ष्मी सिंह, राहुल, आशीष, शेर सिंह ने बताया कि ठियोग-शड़याना-शावग रूट पर पांच-छह महीने से बस नियमित तौर पर नहीं चल रही। महीने में 15 दिन मुश्किल से चलती है। बाकी दिन बस नहीं आती है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन हर वक्त बसें खराब होने का बहाना बनाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ठियोग के लिए नई बसें भेजने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द रूट पर बस नहीं भेजी गई तो आने वाले दिनों में पंचायत की जनता ठियोग में चक्का जाम करेगी। जल्द बहाल होगी बस सेवा: RM
आरएम शिमला पंकज ठाकुर ने बताया कि कुछ बसों में खराबी की वजह से कुछ रूटों पर सेवा बाधित हुई थी। बसों को ठीक किया जा रहा है। जल्द सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है। ठियोग के अड्डा इंचार्ज प्रकाश ठाकुर ने बताया कि तीन बसों में खराबी थी। इसकी वजह से कुछ रूटों पर बस सेवा बाधित हुई है। इनकी मरम्मत की जा रही है। एचआरटीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे: MLA
ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने बताया कि ठियोग के जिन रूटों पर बसें नहीं भेजी जा रही है, उनकी जानकारी लेने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हिमाचल | दैनिक भास्कर
