हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को डबवाली हलके में थे। उन्होंने गांव चौटाला से कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग के लिए रोड शो किया। लोगों को संबोधित कर चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया। साहब राम स्टेडियम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी अमित सिहाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर हुड्डा का स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौटाला गांव की मुख्य चौपाल पर लोगों की सभा में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए की जाएगी। सिंचाई के लिए नहरी पानी की व्यवस्था होगी, प्रदेश में खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर युवओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव का उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद भी आज गांव की दशा बड़ी दयनीय है। कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे हरियाणा के साथ भाजपा द्वारा की गई भेदभाव की नीति से छुटकारा दिलवाकर विकास के कार्यों को गति दी जाएगी। वही,डॉक्टर केवी सिंह ने कहा कि शराफत की राजनीति के दिन दूर नहीं है। आगामी दिनों में कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। डबवाली के प्रत्याशी पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि कांग्रेस की शराफत की नीति पूरे हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होगी। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को डबवाली हलके में थे। उन्होंने गांव चौटाला से कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग के लिए रोड शो किया। लोगों को संबोधित कर चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया। साहब राम स्टेडियम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी अमित सिहाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर हुड्डा का स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौटाला गांव की मुख्य चौपाल पर लोगों की सभा में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए की जाएगी। सिंचाई के लिए नहरी पानी की व्यवस्था होगी, प्रदेश में खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर युवओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव का उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद भी आज गांव की दशा बड़ी दयनीय है। कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे हरियाणा के साथ भाजपा द्वारा की गई भेदभाव की नीति से छुटकारा दिलवाकर विकास के कार्यों को गति दी जाएगी। वही,डॉक्टर केवी सिंह ने कहा कि शराफत की राजनीति के दिन दूर नहीं है। आगामी दिनों में कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। डबवाली के प्रत्याशी पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि कांग्रेस की शराफत की नीति पूरे हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
