भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट अस्पताल में तरसेम कपूर संस्थापक अध्यक्ष की देख रेख में प्रो. संत सिंह की स्मृति में बने आंखों के विभाग में 6 दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। करीब 250 मरीजों ने निशुल्क नेत्र जांच करवाया। यह जानकारी डॉ. गगनदीप सिंह आई सर्जन (रेटिना स्पेशलिस्ट) ने दी है। उन्होंने बताया कि मरीजों का नेत्र जांच के साथ शुगर के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं को भी अच्छे से जांचा गया। वहीं मरीजों का उपचार कर उनके आंखों की रोशनी को बचाया गया। सुनीता कपूर सह अध्यक्ष ने कहा कि 20 मरीजों की ओसीटी स्कैन, 10 की रेटिना लेसर सर्जरी,10 को रेटिना इंजेक्शन की सुविधा और 10 मरीजों की आंखों की निशुल्क एंजियोग्राफी की गई। जिससे शुगर की बीमारी के कारण आंखों में होने वाले छेद का सही से पता लगाकर उनकी लेज़र सर्जरी करके उन्हें अंधेपन से बचाया गया। संजय सभरवाल जरनल सेक्रेटरी और ललित भल्ला फाइनेंस सेक्रेटरी ने बताया इस दौरान मरीजों को डायबिटीज (शुगर) की बीमारी के प्रति मरीजों कोे जागरूक िकया । भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट अस्पताल में तरसेम कपूर संस्थापक अध्यक्ष की देख रेख में प्रो. संत सिंह की स्मृति में बने आंखों के विभाग में 6 दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। करीब 250 मरीजों ने निशुल्क नेत्र जांच करवाया। यह जानकारी डॉ. गगनदीप सिंह आई सर्जन (रेटिना स्पेशलिस्ट) ने दी है। उन्होंने बताया कि मरीजों का नेत्र जांच के साथ शुगर के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं को भी अच्छे से जांचा गया। वहीं मरीजों का उपचार कर उनके आंखों की रोशनी को बचाया गया। सुनीता कपूर सह अध्यक्ष ने कहा कि 20 मरीजों की ओसीटी स्कैन, 10 की रेटिना लेसर सर्जरी,10 को रेटिना इंजेक्शन की सुविधा और 10 मरीजों की आंखों की निशुल्क एंजियोग्राफी की गई। जिससे शुगर की बीमारी के कारण आंखों में होने वाले छेद का सही से पता लगाकर उनकी लेज़र सर्जरी करके उन्हें अंधेपन से बचाया गया। संजय सभरवाल जरनल सेक्रेटरी और ललित भल्ला फाइनेंस सेक्रेटरी ने बताया इस दौरान मरीजों को डायबिटीज (शुगर) की बीमारी के प्रति मरीजों कोे जागरूक िकया । पंजाब | दैनिक भास्कर
