जालौन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां माता-पिता के साथ अस्पताल आए एक बच्चे का इलाज डॉक्टर ने सिगरेट पिलाकर किया। डॉक्टर ने बच्चे के हाथ में सिगरेट थमाई और लाइटर से उसे जलाया। मासूम बच्चा सिगरेट पी नहीं पा रहा था तो डॉक्टर खुद एक कश लगाकर उसे पीने का तरीका समझाया। घटनाक्रम का वीडियो बुधवार को सामने आया है। घटना 15 दिन पुरानी है। सीएमओ ने डॉक्टर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही उसे जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है। मामला कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की 2 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। अब विस्तार से पढ़िए… जानकारी के अनुसार, एक दंपती अपना इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कुठौंद आया था। उनके साथ उनका 4 साल का बच्चा भी था। दंपती बच्चे को अस्पताल की बेंच पर बिठाकर डॉक्टर के पास चले गए। तभी वहां से गुजर रहे डॉक्टर सुरेश चंद्र ने बच्चे से बात करना शुरू कर दिया। बच्चे ने बताया कि उसे जुकाम है। डॉक्टर ने अपनी जेब सिगरेट निकालकर बच्चे को थमा दिया। कहा कि इसे पीने से जुकाम ठीक हो जाएगा। नासमझ बच्चा भी सिगरेट पीने के लिए राजी हो गया। VIDEO में क्या है, जानिए… 46 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बच्चे को सिगरेट देता है और लाइटर से उसकी सिगरेट जलाता है। साथ ही उसे किस तरीके से सिगरेट पीना है, यह भी बताता है। कहता है ऐसे फूंको, हम जला रहे हैं। फेंकना नहीं है। खींचो…अंदर खींचो यार। ऐसे देखो, हम बता रहे हैं। अंदर की तरफ खींचना है। खींच लोगे अब? सीएमओ बोले- ACMO को सौंपी जांच
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए डॉक्टर को उरई मुख्यालय अटैच कर दिया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा ने बताया, वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मामले की जांच ACMO को दी है। जांच आने के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————— यह खबर भी पढ़िए… जेल में मुस्कान की नई सहेली…वो भी पति की कातिल:मेरठ में लाश के सामने बॉयफ्रेंड से मांग में सिंदूर भरवाया; अब दोनों प्रेग्नेंट मेरठ जिला जेल में 19 मार्च से बंद मुस्कान को जेल में नई सहेली मिली है। उसका नाम संगीता है, वह भी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। मुस्कान को सामान्य बैरक से हटाकर अलग बैरक में रखा गया है। यहां मुस्कान और संगीता, दोनों साथ में रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर… जालौन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां माता-पिता के साथ अस्पताल आए एक बच्चे का इलाज डॉक्टर ने सिगरेट पिलाकर किया। डॉक्टर ने बच्चे के हाथ में सिगरेट थमाई और लाइटर से उसे जलाया। मासूम बच्चा सिगरेट पी नहीं पा रहा था तो डॉक्टर खुद एक कश लगाकर उसे पीने का तरीका समझाया। घटनाक्रम का वीडियो बुधवार को सामने आया है। घटना 15 दिन पुरानी है। सीएमओ ने डॉक्टर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही उसे जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है। मामला कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की 2 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। अब विस्तार से पढ़िए… जानकारी के अनुसार, एक दंपती अपना इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कुठौंद आया था। उनके साथ उनका 4 साल का बच्चा भी था। दंपती बच्चे को अस्पताल की बेंच पर बिठाकर डॉक्टर के पास चले गए। तभी वहां से गुजर रहे डॉक्टर सुरेश चंद्र ने बच्चे से बात करना शुरू कर दिया। बच्चे ने बताया कि उसे जुकाम है। डॉक्टर ने अपनी जेब सिगरेट निकालकर बच्चे को थमा दिया। कहा कि इसे पीने से जुकाम ठीक हो जाएगा। नासमझ बच्चा भी सिगरेट पीने के लिए राजी हो गया। VIDEO में क्या है, जानिए… 46 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बच्चे को सिगरेट देता है और लाइटर से उसकी सिगरेट जलाता है। साथ ही उसे किस तरीके से सिगरेट पीना है, यह भी बताता है। कहता है ऐसे फूंको, हम जला रहे हैं। फेंकना नहीं है। खींचो…अंदर खींचो यार। ऐसे देखो, हम बता रहे हैं। अंदर की तरफ खींचना है। खींच लोगे अब? सीएमओ बोले- ACMO को सौंपी जांच
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए डॉक्टर को उरई मुख्यालय अटैच कर दिया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा ने बताया, वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मामले की जांच ACMO को दी है। जांच आने के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————— यह खबर भी पढ़िए… जेल में मुस्कान की नई सहेली…वो भी पति की कातिल:मेरठ में लाश के सामने बॉयफ्रेंड से मांग में सिंदूर भरवाया; अब दोनों प्रेग्नेंट मेरठ जिला जेल में 19 मार्च से बंद मुस्कान को जेल में नई सहेली मिली है। उसका नाम संगीता है, वह भी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। मुस्कान को सामान्य बैरक से हटाकर अलग बैरक में रखा गया है। यहां मुस्कान और संगीता, दोनों साथ में रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
डॉक्टर ने बच्चे को सिगरेट पिलाकर जुकाम का इलाज किया:जालौन में कश लगाकर पीने का तरीका भी सिखाया, CMO ने अस्पताल से हटाया
