डॉक्टर से नर्स का अफेयर था, उसी ने मारा:संत कबीरनगर में दूसरे से बात करने पर नाराज था, गुस्से में गला दबाया

डॉक्टर से नर्स का अफेयर था, उसी ने मारा:संत कबीरनगर में दूसरे से बात करने पर नाराज था, गुस्से में गला दबाया

संत कबीरनगर में संस हॉस्पिटल के डॉक्टर का नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह किसी और से बात करने लगी थी। इससे नाराज होकर उसने नर्स की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया। संस हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को नर्स का शव मरीजों के बेड पर मिला था। शरीर पर चोट और गले पर खरोंच के निशान थे। नर्स अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर थी। घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अस्पताल संचालक डॉक्टर रंजीत भारती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल सील कर दिया गया है। पढ़िए पूरा खुलासा… पहले जानिए पूरा मामला.. बस्ती जिले के पहुरा गांव की रहने वाली ममता 13 महीने से संस हॉस्पिटल में नौकरी कर रही थी। वह अस्पताल के रिसेप्शन पर बैठती थी। सोमवार की रात को उसकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह 7 बजे डॉक्टर रंजीत भारती ने ममता की मां को बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नर्स के गले पर खरोंच के निशान मिले थे। गले की हड्डियां भी टूटी हुई थीं। पुलिस मौके पर पहुंची। मां ने पुलिस को बताया कि ममता ने रात 11 बजे फोन करके कहा था कि वह सुबह आएगी। ममता 4 बच्चों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- आरोपी ने एक दिन पहले भी ममता की हत्या की कोशिश की थी। दूसरे दिन मौका मिलते ही उसने गला घोंटकर उसे मार दिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की है। अब पढ़िए कबूलनामा… पुलिस पूछताछ में रंजीत भारती उर्फ रामजी राय ने बताया- मेरे हॉस्पिटल पर ममता चौधरी रिसेप्शन पर काम करती थी। उससे मेरा एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से ममता हॉस्पिटल में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी अभिषेक से फोन पर बात करने लगी थी। 7 अप्रैल की रात करीब 9 बजे मैंने ममता को अस्पताल की छत पर बुलाया। उससे अभिषेक से बात न करने और मिलने से मना किया। लेकिन वह मेरी बात मानने को तैयार नहीं थी। मैंने उस दिन गुस्से में उसे 2 थप्पड़ मारे। तभी अस्पताल में एक मरीज आ गया, तो मैं वहां से चला गया। लेकिन मेरा गुस्सा शांत नहीं हुआ। मैंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। अगले दिन 8 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे मैं मौका पाकर उसके कमरे में गया। उस समय लाइट भी कटी थी। सीसीटीवी भी बंद था। मैंने ममता की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर कमरे के दरवाजे के ऊपर से हाथ डालकर अंदर से सिटकनी बंद कर दी। ताकि ऐसा लगे कि कमरे में कोई गया ही नहीं था। इसके बाद मैं अपने कमरे में जाकर सो गया। डॉक्टर ने सबको दिखाने के लिए ममता का चेकअप किया
आरोपी ने बताया, कुछ देर बाद अस्पताल कर्मचारी साजिया खातून और अन्य कर्मचारी ममता को बुलाने गए। लेकिन उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। फिर सब मेरे पास आए। हम लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। ममता बेड पर पड़ी थी। मैंने इलाज के बहाने ममता की जांच-पड़ताल की। फिर कर्मचारियों को बताया कि ममता की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। इसके बाद ममता का मोबाइल लेकर मैं अपने बचने के लिए मौके से फरार हो गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया। उसकी डीवीआर सुरक्षित रख ली गई है। संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… फतेहपुर में हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर:एनकाउंटर में 2 आरोपियों को गोली मारी; किसान नेता, बेटे और भाई की हत्या की थी फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर एक्शन हुआ है। प्रशासन ने आरोपियों के घर के बाहर बनी कोठरी को ढहा दिया है। दोपहर 1 बजे प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा। आसपास के एरिया को सील कर दिया, फिर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर चला। पढ़ें पूरी खबर… संत कबीरनगर में संस हॉस्पिटल के डॉक्टर का नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह किसी और से बात करने लगी थी। इससे नाराज होकर उसने नर्स की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया। संस हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को नर्स का शव मरीजों के बेड पर मिला था। शरीर पर चोट और गले पर खरोंच के निशान थे। नर्स अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर थी। घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अस्पताल संचालक डॉक्टर रंजीत भारती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल सील कर दिया गया है। पढ़िए पूरा खुलासा… पहले जानिए पूरा मामला.. बस्ती जिले के पहुरा गांव की रहने वाली ममता 13 महीने से संस हॉस्पिटल में नौकरी कर रही थी। वह अस्पताल के रिसेप्शन पर बैठती थी। सोमवार की रात को उसकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह 7 बजे डॉक्टर रंजीत भारती ने ममता की मां को बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नर्स के गले पर खरोंच के निशान मिले थे। गले की हड्डियां भी टूटी हुई थीं। पुलिस मौके पर पहुंची। मां ने पुलिस को बताया कि ममता ने रात 11 बजे फोन करके कहा था कि वह सुबह आएगी। ममता 4 बच्चों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- आरोपी ने एक दिन पहले भी ममता की हत्या की कोशिश की थी। दूसरे दिन मौका मिलते ही उसने गला घोंटकर उसे मार दिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की है। अब पढ़िए कबूलनामा… पुलिस पूछताछ में रंजीत भारती उर्फ रामजी राय ने बताया- मेरे हॉस्पिटल पर ममता चौधरी रिसेप्शन पर काम करती थी। उससे मेरा एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से ममता हॉस्पिटल में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी अभिषेक से फोन पर बात करने लगी थी। 7 अप्रैल की रात करीब 9 बजे मैंने ममता को अस्पताल की छत पर बुलाया। उससे अभिषेक से बात न करने और मिलने से मना किया। लेकिन वह मेरी बात मानने को तैयार नहीं थी। मैंने उस दिन गुस्से में उसे 2 थप्पड़ मारे। तभी अस्पताल में एक मरीज आ गया, तो मैं वहां से चला गया। लेकिन मेरा गुस्सा शांत नहीं हुआ। मैंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। अगले दिन 8 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे मैं मौका पाकर उसके कमरे में गया। उस समय लाइट भी कटी थी। सीसीटीवी भी बंद था। मैंने ममता की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर कमरे के दरवाजे के ऊपर से हाथ डालकर अंदर से सिटकनी बंद कर दी। ताकि ऐसा लगे कि कमरे में कोई गया ही नहीं था। इसके बाद मैं अपने कमरे में जाकर सो गया। डॉक्टर ने सबको दिखाने के लिए ममता का चेकअप किया
आरोपी ने बताया, कुछ देर बाद अस्पताल कर्मचारी साजिया खातून और अन्य कर्मचारी ममता को बुलाने गए। लेकिन उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। फिर सब मेरे पास आए। हम लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। ममता बेड पर पड़ी थी। मैंने इलाज के बहाने ममता की जांच-पड़ताल की। फिर कर्मचारियों को बताया कि ममता की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। इसके बाद ममता का मोबाइल लेकर मैं अपने बचने के लिए मौके से फरार हो गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया। उसकी डीवीआर सुरक्षित रख ली गई है। संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… फतेहपुर में हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर:एनकाउंटर में 2 आरोपियों को गोली मारी; किसान नेता, बेटे और भाई की हत्या की थी फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर एक्शन हुआ है। प्रशासन ने आरोपियों के घर के बाहर बनी कोठरी को ढहा दिया है। दोपहर 1 बजे प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा। आसपास के एरिया को सील कर दिया, फिर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर चला। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर