हरियाणा के चरखी दादरी में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। दोपहर बाद दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने उनके पिता एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि बीते सोमवार (3 मार्च) को अलसुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया था। उसके बाद उनकी देह को चरखी दादरी लाया गया था और उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। बाद में शहर से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव चंदेनी पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद से बड़े नेता शोक जताने के लिए आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता चरखी दादरी पहुंचे और पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्ति किया। 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार सुबह साढ़े 9 बजे सीएम आवास चंडीगढ़ से दादरी के लिए रवाना होकर साढ़े 12 बजे बाई रोड़ चरखी दादरी के लोहारू रोड़ स्थित दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश वे लेट हो गए और 2 बजकर 50 मिनट पर चरखी दादरी पहुंचे। जहां उन्होंने सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों से लोगों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। तीन बजकर 40 मिनट पर वे हिसार के लिए रवाना हो गए। डेढ़ बजे पहुंचें हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आज सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने के लिए दादरी पहुंचे। उनके कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली से चले। उसके बाद वे तय समय पर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर दादरी पहुंचे। जहां दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। हुड्डा ने कहा कि सतपाल सांगवान उनकी सरकार में मंत्री रहे और चरखी दादरी सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से एक बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उसके बाद वे दो बजकर 15 मिनट वहां से भिवानी जिले के गांव पालुवास के लिए रवाना हुए। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और अरविंद शर्मा सहित सहित कई बड़े नेता शोक जताने चरखी दादरी पहुंचे। जिसके चलते पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे एवं चरखी दादरी विधायक सुनिल सांगवान के निवास स्थान के बाहर दिनभर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वहीं सीएम के पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के इंतजामात किए गए। हरियाणा के चरखी दादरी में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। दोपहर बाद दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने उनके पिता एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि बीते सोमवार (3 मार्च) को अलसुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया था। उसके बाद उनकी देह को चरखी दादरी लाया गया था और उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। बाद में शहर से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव चंदेनी पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद से बड़े नेता शोक जताने के लिए आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता चरखी दादरी पहुंचे और पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्ति किया। 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार सुबह साढ़े 9 बजे सीएम आवास चंडीगढ़ से दादरी के लिए रवाना होकर साढ़े 12 बजे बाई रोड़ चरखी दादरी के लोहारू रोड़ स्थित दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश वे लेट हो गए और 2 बजकर 50 मिनट पर चरखी दादरी पहुंचे। जहां उन्होंने सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों से लोगों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। तीन बजकर 40 मिनट पर वे हिसार के लिए रवाना हो गए। डेढ़ बजे पहुंचें हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आज सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने के लिए दादरी पहुंचे। उनके कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली से चले। उसके बाद वे तय समय पर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर दादरी पहुंचे। जहां दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। हुड्डा ने कहा कि सतपाल सांगवान उनकी सरकार में मंत्री रहे और चरखी दादरी सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से एक बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उसके बाद वे दो बजकर 15 मिनट वहां से भिवानी जिले के गांव पालुवास के लिए रवाना हुए। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और अरविंद शर्मा सहित सहित कई बड़े नेता शोक जताने चरखी दादरी पहुंचे। जिसके चलते पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे एवं चरखी दादरी विधायक सुनिल सांगवान के निवास स्थान के बाहर दिनभर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वहीं सीएम के पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के इंतजामात किए गए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
