चरखी दादरी में नहाते समय बाथरूम में व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। घटना गांव समसपुर की है, मृतक की पहचान 52 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय के भाई महेंद्र ने बताया कि अजय खेतीबाड़ी का काम करता था और वह वीरवार को खेतों में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 8 बजे वह घर लौटा था। जिसके बाद वह नहाने के लिए बाथरुम में गया था, जहां नहाते समय उसे हार्ट अटैक आ गया। आवाज़ सुनकर अजय की पत्नी और बेटा वहां पहुंचे और उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की जांच अधिकारी एचसी हरिओम ने बताया कि मृतक अजय के बेटे अजीत के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। चरखी दादरी में नहाते समय बाथरूम में व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। घटना गांव समसपुर की है, मृतक की पहचान 52 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय के भाई महेंद्र ने बताया कि अजय खेतीबाड़ी का काम करता था और वह वीरवार को खेतों में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 8 बजे वह घर लौटा था। जिसके बाद वह नहाने के लिए बाथरुम में गया था, जहां नहाते समय उसे हार्ट अटैक आ गया। आवाज़ सुनकर अजय की पत्नी और बेटा वहां पहुंचे और उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की जांच अधिकारी एचसी हरिओम ने बताया कि मृतक अजय के बेटे अजीत के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
