दादरी में बूंदाबांदी से मौसम का बदला मिजाज:तापमान में गिरावट आने से फसलों में होगा लाभ,और बारिश की संभावना

चरखी दादरी जिले में बीती रात बूंदाबांदी हुई है। जिससे मौसम में पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिला रहा है। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है जिससे फसलों में लाभ होगा। वहीं ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। रुक रुककर जारी रही बूंदाबांदी
बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था और हल्के बादल छाए हुए थे। देर शाम बादल गहरा गए गए और रात करीब 8 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो रूककर रातभर होती रही। इस बूंदाबांदी के कारण मौसम मे पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिल रहा है और ठंड बढ़ गई है।
तापमान में आएगी गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार अल सुबह तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रही है और मौसम विभाग के कारण अभी और हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल रही है और आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान में ये गिरावट देखने को मिलेगी। पहले जहां दिन के समय का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था अब वो रविवार तक 22 से 23 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
फसलों में होगा लाभ
दिन का तापमान बढ़ने के कारण रबी सीजन की सरसों, गेहूं, सब्जी आदि फसलों में नुकसान की आशंका थी और रोग आने की संभावना बनी हुई थी। इसी बीच बूंदाबांदी ने किसानों को कुछ राहत पहुंचाने का काम किया है और तापमान में गिरावट होने से फसलों में रोग आने की संभावना कम होगी और लाभ मिलेगा।
नमी बनी रहेगी
कृषि विशेषज्ञ डा. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि दिन के बढ़े तापमान से फसलों में रोग आने की संभावना बढ़ गई थी। जिसके चलते किसानों को हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई थी। वहीं इस बीच जो मौसम परिवर्तन हुआ है और हल्की बूंदाबांदी हुई है इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक रहेगा। एक ओर मौसम बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी इससे खेतों में नमी बरकरार रहेगी जिससे खेतों में मौसम फसलों के लिए अनुकूल बना रहेगा और लाभ मिलेगा।
ठंड बढ़ने से लोगों को उठानी पड़ सकती है परेशानी
मौसम परिवर्तन के साथ हुई बूंदाबांदी व चलने वाली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने से पहले जहां एकदम से तापमान बढ़ा और बूंदाबांदी से अब दोबारा एकदम से तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे समय में यदि ओढऩे-पहनने और खाने-पीने में सावधानियां नहीं बरती गई तो बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। इसलिए मौसम परिवर्तन के दौरान लोग सावधानियां बरते। चरखी दादरी जिले में बीती रात बूंदाबांदी हुई है। जिससे मौसम में पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिला रहा है। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है जिससे फसलों में लाभ होगा। वहीं ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। रुक रुककर जारी रही बूंदाबांदी
बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था और हल्के बादल छाए हुए थे। देर शाम बादल गहरा गए गए और रात करीब 8 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो रूककर रातभर होती रही। इस बूंदाबांदी के कारण मौसम मे पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिल रहा है और ठंड बढ़ गई है।
तापमान में आएगी गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार अल सुबह तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रही है और मौसम विभाग के कारण अभी और हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल रही है और आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान में ये गिरावट देखने को मिलेगी। पहले जहां दिन के समय का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था अब वो रविवार तक 22 से 23 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
फसलों में होगा लाभ
दिन का तापमान बढ़ने के कारण रबी सीजन की सरसों, गेहूं, सब्जी आदि फसलों में नुकसान की आशंका थी और रोग आने की संभावना बनी हुई थी। इसी बीच बूंदाबांदी ने किसानों को कुछ राहत पहुंचाने का काम किया है और तापमान में गिरावट होने से फसलों में रोग आने की संभावना कम होगी और लाभ मिलेगा।
नमी बनी रहेगी
कृषि विशेषज्ञ डा. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि दिन के बढ़े तापमान से फसलों में रोग आने की संभावना बढ़ गई थी। जिसके चलते किसानों को हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई थी। वहीं इस बीच जो मौसम परिवर्तन हुआ है और हल्की बूंदाबांदी हुई है इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक रहेगा। एक ओर मौसम बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी इससे खेतों में नमी बरकरार रहेगी जिससे खेतों में मौसम फसलों के लिए अनुकूल बना रहेगा और लाभ मिलेगा।
ठंड बढ़ने से लोगों को उठानी पड़ सकती है परेशानी
मौसम परिवर्तन के साथ हुई बूंदाबांदी व चलने वाली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने से पहले जहां एकदम से तापमान बढ़ा और बूंदाबांदी से अब दोबारा एकदम से तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे समय में यदि ओढऩे-पहनने और खाने-पीने में सावधानियां नहीं बरती गई तो बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। इसलिए मौसम परिवर्तन के दौरान लोग सावधानियां बरते।   हरियाणा | दैनिक भास्कर