दिल्ली के नतीजों पर जयहिंद ने केजरीवाल को घेरा:नवीन बोले- पहले हरियाणा हारे- दिल्ली हारी, अब पंजाब की बारी, जनता ने नकारा

दिल्ली के नतीजों पर जयहिंद ने केजरीवाल को घेरा:नवीन बोले- पहले हरियाणा हारे- दिल्ली हारी, अब पंजाब की बारी, जनता ने नकारा

रोहतक जिले में नवीन जयहिंद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार को नकार दिया है। आम आदमी पार्टी ने पहले हरियाणा हारा, दिल्ली हारी और अब पंजाब की बारी है। नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों करोड़ का घोटाला किया है और इस हार के बाद केजरीवाल विदेश भागने की तैयारी में है। सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए अरविंद केजरीवाल की संपत्ति की जांच करवानी चाहिए। नवीन जयहिंद रोहतक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। झोपड़ी में आने का दिया न्योता
नवीन जयहिंद ने दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल को अपनी झोपड़ी में आने का न्योता दे डाला। नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल ने जो करोड़ों का महल बनवाया था, वह तो अब नहीं मिलेगा। इसलिए रहने के लिए उसकी झोपड़ी में आ सकते हैं। अन्ना हजारे के मन को मिली होगी शांति
नवीन जयहिंद ने कहा कि आम जनता के लिए आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे का सहारा लेकर दिल्ली में सीएम बनने वाले अरविंद केजरीवाल की अब जो दुर्गति हुई है, उसे देखकर अन्ना हजारे के मन को भी शांति मिली होगी। नौटंकी कर अरविंद केजरीवाल का उड़ाया मजाक
नवीन जयहिंद ने एक नौटंकी के माध्यम से अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया। नौटंकी में केजरीवाल बने युवक को शराब की बोतल, रुपए देकर 10 लाख की टॉयलेट शीट पर बैठाया गया।साथ ही उसे अलग-अलग नामों से पुकार कर मजाक बनाया गया। विदेश भागने की तैयारी में केजरीवाल
नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अब विदेश भागने की तैयारी है। सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो घोटाले हुए, भ्रष्टाचार हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए। केजरीवाल को तिहाड़ जेल में डालना चाहिए। रोहतक जिले में नवीन जयहिंद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार को नकार दिया है। आम आदमी पार्टी ने पहले हरियाणा हारा, दिल्ली हारी और अब पंजाब की बारी है। नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों करोड़ का घोटाला किया है और इस हार के बाद केजरीवाल विदेश भागने की तैयारी में है। सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए अरविंद केजरीवाल की संपत्ति की जांच करवानी चाहिए। नवीन जयहिंद रोहतक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। झोपड़ी में आने का दिया न्योता
नवीन जयहिंद ने दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल को अपनी झोपड़ी में आने का न्योता दे डाला। नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल ने जो करोड़ों का महल बनवाया था, वह तो अब नहीं मिलेगा। इसलिए रहने के लिए उसकी झोपड़ी में आ सकते हैं। अन्ना हजारे के मन को मिली होगी शांति
नवीन जयहिंद ने कहा कि आम जनता के लिए आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे का सहारा लेकर दिल्ली में सीएम बनने वाले अरविंद केजरीवाल की अब जो दुर्गति हुई है, उसे देखकर अन्ना हजारे के मन को भी शांति मिली होगी। नौटंकी कर अरविंद केजरीवाल का उड़ाया मजाक
नवीन जयहिंद ने एक नौटंकी के माध्यम से अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया। नौटंकी में केजरीवाल बने युवक को शराब की बोतल, रुपए देकर 10 लाख की टॉयलेट शीट पर बैठाया गया।साथ ही उसे अलग-अलग नामों से पुकार कर मजाक बनाया गया। विदेश भागने की तैयारी में केजरीवाल
नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अब विदेश भागने की तैयारी है। सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो घोटाले हुए, भ्रष्टाचार हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए। केजरीवाल को तिहाड़ जेल में डालना चाहिए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर